छोलिया पोटली (Cholia potli recipe in Hindi)
हरे छोलिया /चने से भरी ये पोटली बारिश के मौसम में आलू की रसदार सब्जी रायता व चटनियों के साथ बनाने व खाने का मज़ा ही कुछ और है , अगर आप कुछ नया नाश्ता चाहती हैं तो ये पोटलियां बनाइये जो बच्चों व बड़ों सभी को पसंद आएंगी ।
#टिपटिप
छोलिया पोटली (Cholia potli recipe in Hindi)
हरे छोलिया /चने से भरी ये पोटली बारिश के मौसम में आलू की रसदार सब्जी रायता व चटनियों के साथ बनाने व खाने का मज़ा ही कुछ और है , अगर आप कुछ नया नाश्ता चाहती हैं तो ये पोटलियां बनाइये जो बच्चों व बड़ों सभी को पसंद आएंगी ।
#टिपटिप
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में पानी उबालें और आंच बंद कर दें और उबले हुए पानी में छोलिया को 3 मिनट के लिए ढककर रखें और फिर पानी को पूरी तरह से बाहर निकाल दें।
- 2
मैदा को एक बड़े बर्तन में लें या परात में लें इसमें तेल और नमक मिलाएं
- 3
हाथों से मसलें और मिलाएं
- 4
धीरे-धीरे पानी डालकर एक चिकना और नरम आटा बनाएं।
- 5
आटे को प्लेट से ढँक दें और इसे 20 मिनट के लिए आराम दें।
- 6
अब छोलिये को 2 चम्मच पानी के साथ बारीक पीस लें
- 7
एक कड़ाह में तेल गरम करें,हींग हीरा तड़काएं और उसमें अदरक और मिर्च डालें
- 8
इसमें पीसा हुआ चोलिया मिलाएं
- 9
सारा पानी सूख जाने तक भून लें फिर नमक के साथ सारा सूखा मसाला डालें
- 10
सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे और अधिक 1to 2 मिनट के लिए भूनें
- 11
इसे पूरी तरह से ठंडा करने के लिए एक प्लेट में ट्रांसफर करें
- 12
20 मिनट के बाद आटे को 2 मिनट के लिए चिकना करने के लिए फिर से गूंध लें
- 13
आटे से 12 छोटे गोले बना लें और चना मिश्रण / पिठ्ठी को भी 12 भागों में बाँट लें
- 14
एक बॉल को हाथों से चिकना कर लें और इसे एक पूरी जैसा बेल लें ऊपर तेल लगा दें, इसके ऊपर एक भाग या 1 चम्मच मिश्रण रखें।
- 15
सभी किनारों को चारों तरफ से इकट्ठा करें
- 16
और इसे पोटली की शेप दें, चार लांग या काली मिर्च रख कर दबा दें
- 17
सभी पोटली इसी तरह बना लें
- 18
कढ़ाही में तेल गरम करें और उसमें दो से पोटली डालें
- 19
सुनहरा होने तक सभी तरफ से गर्म तेल में धीमी आंच पर तल लें
- 20
एक पोटली को हाथों से तोड़कर एक सर्विंग डिश पर डालिए, ऊपर से सब्ज़ी दही और खट्टी मीठी चटनी डालकर परोसिये ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स