भरवा स्पाइसी मसालेदार शिमला मिर्च
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू उबालने रख दें.
शिमला मिर्च अच्छी तरह धोलें. अब उनके डन्ठल चाकू की सहायता से निकाल दें, साथ ही उनके अन्दर के बीज भी निकाल कर हटा दें. - 2
अब उबाले हुये आलुओं को छील लें और बारीक तोड़ लें. कढ़ाई में एक टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी, धनियाँ पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल दीजिये. अब इस मसाले को आधा मिनिट तक भूनिये. इसमें आलू और नमक डाल दीजिये. कलछी से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भूनिये. गैस से उतार लीजिये और ठंडा होने दीजिए.
- 3
अब एक शिमला मिर्च लीजिये और उसमें भरावन भर दीजिये.. इसी तरह सारे शिमला मिर्च भर कर तैयार कर लीजिये.
- 4
कढ़ाई में बचा हुआ तेल (3 टेबिल स्पून) डाल कर गरम कीजिये. और उसमें वे शिमला मिर्च लगा कर रख दीजिये, और ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद ढक्कन खोलकर उनको पलट दीजिये. अब दुबारा ढक दीजिये. 2-3 मिनिट बाद खोलिये और जिस ओर शिमला मिर्च नहीं सिके हैं उस साइड नीचे की तरफ करते हुये पलट दीजिये. 1-2 मिनिट ढक कर पका लीजिए अब शिमला मिर्च तैयार हैं.
शिमला मिर्च बाउल में निकाल कर रख लीजिये, और पराठे, नान, चपाती किसी के भी साथ खाइये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स