वेज़ पुलाव (प्रोटीन से भरपूर हेल्दी वेज पुलाव)

#CA26
#week1
#चावल_है_खास
आज मैंने स्वादिष्ट और हेल्दी वेज पुलाव बनाया है । यह झटपट बन जाता है और खाने में स्वादिष्ट भी लगता है। आज के दौर में सभी लोग हेल्थ के प्रति जागरूक हो रहे हैं, यह एक प्रोटीन पैक्ड वेज़ पुलाव हैं इसमें पनीर और सोयाबीन चंक्स के साथ उपलब्ध सब्जियां भी डाली गई हैं। आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां इस्तेमाल कर सकते हैं । इसका स्वाद बहुत जबरदस्त लगता है इसलिए इसे जरूर अपनाएं तो चलिए बनाते हैं प्रोटीन पैक्ड वेज़ पुलाव !
#pulao
#veg_pulao
#protein_packed_veg_pulao
#healthy_pulao
#quick_and_healthy_pulao

कुकिंग निर्देश
- 1
प्रोटीन पैक्ड वेज पुलाव बनाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री निकाल लेंगे । चावल को बनाने से पहले ही अच्छी तरह वॉश कर 20- 25 मिनट के लिए सोक कर रखा था । इसी तरह सोया चंक्स को भी पहले वॉश करके 20 मिनट के लिए सोक कर रखा था ।
- 2
पनीर को चौकोर कट कर लेंगे और सभी गरम मसाले और ड्राई फ्रूट्स निकाल लेंगे।
- 3
अब कुकर में देसी घी डालकर गर्म करें फिर कटे प्याज को डालकर लाल कर लें। इसके बाद हींग, अदरक का पेस्ट सहित सभी गरम मसाले और ड्राई फ्रूट्स डालकर भुनें।
- 4
उसके बाद बारी-बारी से सभी सब्जियां डालकर भूनें।
- 5
पनीर, सोयाबीन बड़ी, टमाटर और शिमलामिर्च आदि भी डाल दें।
- 6
अब मैगी मसाला, हल्दी पाउडर, देगी लाल मिर्च डालकर 2 मिनट तक अच्छे से भूनें।
- 7
अब जरूरत के अनुसार पानी और स्वाद के अनुसार नमक डालकर कुक्कर का ढक्कन लगा दें। एक सीटी आने पर आंच धीमी कर दें और 2 मिनट पकने देंगे फिर गैस बंद कर देंगे।
- 8
गैस अपने आप रिलीज होने पर ढक्कन खोले और हरी धनिया पत्ती डाल कर चला दे । हमारा स्वादिष्ट और हेल्दी प्रोटीन पैक्ड वेज पुलाव तैयार है ।
- 9
हमारा स्वादिष्ट और हेल्दी प्रोटीन पैक्ड वेज पुलाव तैयार है ।
- 10
इसे रायता के साथ सर्व कीजिए ।
टिप्स
पुलाव बनाने से पहले यदि 20-25 मिनट राइस को पहले से पानी में भिगो दें और पानी सही अनुपात में डालें तो इसके दाने ज्यादा लंबे और खिले-खिले बनेंगे।
कुकस्नैपस
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (59)