मावा गुजिया (mawa gujiya recipe in Hindi)

मावा गुजिया (mawa gujiya recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदा को छान लेंगे और उसमें घी का पिघला मोयन डाल कर गुनगुने पानी से थोड़ा सख़्त आटा गूँथ लेंगे ।और गीले कपड़े से ढक देंगे ।
- 2
अब भुने हुए मावे यो ठंडा कर लेंगे और उसमें बूरा बराबर मात्रा में डाल देंगे । मिक्स करेंगे और चिरोंज़ी और किशमिश डाल देंगे अबइलायची पाउडर भी डाल कर मिक्स कर लेंगे । भरने के लिए खोया तैयार है ।
- 3
अब आटे से छोटी छोटी लोई बनाकर छोटी छोटी पूरी बेल लेंगे ।
- 4
अब इस पूरी में मावा मिक्स्चर भरेंगे और किनारों पर मैदा का घोल लगाकर चिपका देंगे ।
- 5
अब किनारों को गूँथ कर बंद कर देंगे या फिर साँचे से भी बना सकते हैं ।इसी तरह सारी गुजिया बना लेंगे और हलके गीले से कपड़े पर रख देंगे और ढक देंगे ।
- 6
अब घी गरम कर लेंगे सुर गुजिया तल लेंगे । सभी गुजिया तल कर नैप्किन पर निकाल लेंगे ।बस तैयार हैं स्वादिष्ट देसी घी की मावा गुजिया। इन्हें बनाकर कुछ दिन स्टोर कर सकते हैं ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (7)