बेसन चीला की सब्जी (besan cheela ki sabzi recipe in hindi)

बेसन चीला की सब्जी (besan cheela ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले प्याज़ को काट ले और टमाटर को पीस ले अब धनिया पाउडर और जीरा पाउडर को पानी मे घोल ले,एक बर्तन मे बेसन में स्वादानुसार नमक,आधा चम्मच हल्दी,अजवाइन डालें!
- 2
अब पानी डाल कर पुआ वाला घोल बना ले अब तवा गर्म करे और एक से दो चम्मच तेल डाले अब सारे घोल का चीला बना ले,अब कढ़ाई गर्म करे जब कढ़ाई गर्म हो जाए तो इसमें 2-3 चम्मच तेल डाल दे!
- 3
तेल के गर्म होने पर साबुत जीरा,लाल मिर्च तोड़ के,तेजपत्ता डाल दे अब प्याज़ डाल कर भुने नमक स्वादानुसार प्याज़ मे डाल दे,जब प्याज़ लाल हो जाए तो घोला मसाला डाले और भुने मसाला मे हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल कर भुने!
- 4
जब मसाला 75 % भून जाए तो टमाटर का पेस्ट डाल कर भुने अब गर्म मसाला डालें और एक मिनट भून कर पानी डाल कर उबाल आने दे अब चीला की पीस पीस काट कर डालें और पका ले ऊपर से धनियापत्ती बारीक़ काट कर डाले अब गरमागरम पराठा या रोटी के साथ सर्व करे!
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (8)