चिकन मसाला ग्रेवी (chicken masala gravy recipe in Hindi)

चिकन मसाला ग्रेवी (chicken masala gravy recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन को साफ धो कर रख देते हैं ।गेस पर कड़ाई चड़ा कर तेल गरम करके साबुत गरम मसाला का छौक लगाकर प्याज़ डालकर फ्राई करेंगे ।
- 2
प्याज़ लाल हो जाएं तब चिकन डाल कर 2-3मिनिट प्याज़ के साथ फ्राई करेंगे फिर लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर पकाएँगे 2मिनिट बाद सारे पाउडर मसाले डाल कर भून लेंगे और टमाटर प्युरि डाल देंगे ।
- 3
अब टमाटर प्युरि के साथ 2-3मिनिट भूनने के बाद दही डाल कर भूने और 5मिनिट तक भूनते रहे दही जो पानी छोड़ेगा उसमें भूने जब चिकन भून जाये तब जरुरत के हिसाब से पानी डालकर ग्रेवी बना लेंगे और धीमहि आँच पर पका लेंगे ।
- 4
15-20मिनिट बाद चैक कर लेंगे चिकन पक गया या नहीं पकने के बाद गेस बंद कर ढ़क्कन लगा लेंगे ।अब चिकन बनगया है ।
- 5
अब सर्विंग बाऊल में रख देते हैं और ऊपर से धनियां पत्ती लगा कर या अपनी इछा अनुसार सजा कर सर्व करे ।
- 6
गरम गरम रोटी के साथ खाये औरों को भी खिलाएंगे बहुत शानदार चिकन मसाला ग्रेवी बनी है ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (8)