तड़का अप्पे ।

#CAS
#week2
तड़का अप्पे एक स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है, जिसे चावल और उड़द दाल के खमीर वाले बैटर में तड़का और बारीक कटी सब्जियाँ मिलाकर बनाया जाता है। बैटर में सरसों, करी पत्ता, हरी मिर्च, प्याज़, गाजर, शिमला मिर्च और हरा धनिया मिलाने से इसका स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है।
इसे अप्पे पैन में हल्के तेल के साथ पकाया जाता है, जिससे यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है। वेजिटेबल तड़का अप्पे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक रंगीन, हेल्दी और जल्दी बनने वाला नाश्ता है, जिसे नारियल चटनी या टमाटर चटनी के साथ परोसा जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
तड़का अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले किचन काउंटर पर सभी सामग्री निकाल लें फिर गैस आंन कर तड़का पैन में तेल डालकर गर्म कर जीरा, राई, और हींग का तड़का तैयार कर लें।
- 2
अव अप्पे पैन के कैविटी को तेल से ग्रीस कर गर्म करें फिर वैटर में नमक और ईनो फ्रूट नमक डालकर मिला लें फिर सभी बारीक कटी सब्जियां और तड़का डालकर मिला लें।
- 3
अब बड़े चम्मच से सभी कैविटी में तैयार वैटर को डालकर ढककर थोड़ी देर पकाकर दूसरी ओर पलट कर सुनहरा होने तक पकाएं। फिर गरमागरम तैयार तड़का अप्पे को पसंदीदा चटनी के साथ परोसें मैंने कोकोनट और अनियन टोमाटोके चटनी के साथ सर्व किया है। बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक कम समय में बनने वाले अप्पे भूख मिटाने का सबसे आसान व्यंजन है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (19)