खीर (kheer recipe in hindi)

#hd2022
नमस्कार
सरस, सरल मनोहारी है।
अपनी हिंदी प्यारी है।
सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏🙏 आज हम लौंग बनाते हैं खीर जिसे बनाना बहुत ही आसान है और यह एक पारंपरिक मिष्ठान है। किसी भी शुभ अवसर पर खीर को बनाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि महीने में एक बार खीर जरूर बनाना चाहिए और फिर उसे भगवान को भोग लगाना चाहिए और फिर सपरिवार बैठकर उस प्रसाद को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। तो आइए मेरे साथ मेरे तरीके से बनाते हैं स्वादिष्ट खीर😊🙏

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल को साफ पानी से अच्छे से धो लेंगे और थोड़ी देर के लिए भिगो देंगे।
- 2
दूसरी तरफ एक भारी तले के बर्तन में दूध को गैस पर चढाएंगे और उबाल आने देंगे। दूध में जब उबाल आ जाएगा तब हम इसमें चावल का पानी निकालकर चावल डाल देंगे और इसे पकाएंगे।
- 3
बीच-बीच में इसे चलाते रहेंगे। चावल जब पक जाएगा और दूध गाढ़ा हो जाएगा तब इसे लगातार चलाते हुए पकाएंगे, नहीं तो चावल नीचे लग जाएगा और खीर जल जाएगा।
- 4
चावल बहुत अच्छे से पक जाए और दूध गाढ़ा हो जाए तब हम इसमें चीनी डालेंगे। देसी घी डालेंगे। साथ ही इसमें बारीक कटे हुए बादाम भी डाल देंगे। थोड़े से बादाम ऊपर से गार्निश करने के लिए रख लेंगे।
- 5
चीनी डालने से खीर एक बार थोड़ा सा पतला हो जाएगा।अब हम इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएंगे जब तक की खीर अच्छे से गाढ़ी ना हो जाए। खीर की कंसिस्टेंसी हम अपने अनुसार एडजस्ट कर लेंगे। अब गैस बंद कर देंगे।
- 6
तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट और क्रीमी टेक्सचर की खीर। जब भी मन करे इसे बनाए और इसकी स्वाद का आनंद लें। वैसे भी कहा जाता है कि महीने में एक बार खीर जरूर बनाना चाहिए। यह था खीर बनाने का मेरा तरीका। उम्मीद है आप लोगों को पसंद आया होगा।
- 7
अगर अच्छा लगा तो आप लौंग भी एक बार जरूर ट्राई करें। धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स