पनीर करी (paneer curry recipe in hindi)

#TheChefStory #ATW3
नमस्कार, पनीर की सब्जी हम सब को बहुत पसंद होती है। हम लौंग बहुत प्रकार के पनीर की सब्जी बनाते हैं और सभी का स्वाद एक दूसरे से अलग और बेहतरीन होता है। पनीर करी खाने में बहुत स्वादिष्ट, बहुत ही क्रीमी और रिच सब्जी होती है जिस में मसालों का इस्तेमाल बहुत ही कम मात्रा में होता है। व्हाइट ग्रेवी में बनी यह सब्जी पनीर काली मिर्च, पनीर मखमली, नवाबी पनीर के नाम से भी जानी जाती है। बहुत ही क्रीमी और रिच स्वाद वाली यह सब्जी शादी पार्टी की जान होती है। रेस्टोरेंट में मिलने वाली यह बहुत ही महंगी सब्जी हम घर पर आसानी से बना सकते हैं और वह भी रेस्तोरेंट वाले स्वाद मे। तो आइए बनाते है पनीर काली मिर्च या पनीर करी वह भी व्हाइट ग्रेवी में😊😊

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर करी बनाने की सभी सामग्री को हम एक जगह एकत्रित कर लेंगे। अब हम पनीर को अपने मनपसंद साइज में काट लेंगे।
- 2
अब हम पनीर को मैरिनेट करेंगे। इसके लिए एक बाउल में पनीर डालेंगे। इसमें आधा कप दही डालेंगे। आधा टी स्पून नमक डालेंगे। थोड़ी सी कसूरी मेथी, दो छोटी इलायची कुटी हुई, आधा टीस्पून काली मिर्च पाउडर डालेंगे। सभी को अच्छे से मिक्स करेंगे। अब इसे ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।
- 3
जब तक पनीर मेरीनेट हो रहा है तब तक हम लौंग ग्रेवी की तैयारी कर लेते हैं। इसके लिए प्याज, अदरक, लहसुन को काट लेंगे। हरी मिर्च को लंबाई में काट लेंगे। अब एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें कटा हुआ प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालेंगे। साथ ही एक तेजपत्ता, बड़ी इलायची और काजू डालेंगे। एक गिलास पानी डालेंगे और ढक्कन लगाकर 5 मिनट तक पकाएंगे।
- 4
प्याज को पकाते समय आँच को कम रखेंगे। 5 मिनट बाद हम इसमें एक गिलास पानी और डालेंगे और फिर से ढककर 5 मिनट और पकाएंगे। 5 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे और प्याज़ को किसी छलनी में निकाल लेंगे जिससे इसका अतिरिक्त पानी निकल जाएगा।
- 5
अब हम प्याज़ को किसी थाली या प्लेट में फैला देंगे जिससे कि यह जल्दी से ठंडा हो जाएगा। ठंडा होने के बाद हम इसे इसमें से तेजपत्ता, बड़ी इलायची, हरी मिर्ची निकालकर अलग कर देंगे और बाकी बची सामग्री को मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लेंगे।
- 6
10 मिनट बाद पनीर मैरीनेट हो चुका है। अब एक फ्राइंग पैन को गैस पर चढ़ाएंगे। इसमें 2 टेबल स्पून घी डालेंगे। घी जब गर्म हो जाएगा तो इसमें एक -एक पीस पनीर के टुकड़े डालेंगे। मीडियम आँच पर दोनों तरफ से हल्का-हल्का शेक (शैलो फ्राई) कर लेंगे। फ्राई किए हुए पनीर को किसी प्लेट में निकाल लेंगे।
- 7
अब इसी पेन को एक बार फिर से गैस पर चढ़ाएंगे। बचे हुए घी में ही 1/2 टेबल स्पून घी और डालेंगे। घी जब थोड़ा सा गर्म हो जाएगा तब हम इसमें कुटी हुई अदरक और काली मिर्च डालेंगे। हल्का सा भून लेंगे। अब हम इसमें प्याज़ का पेस्ट डालेंगे और ऑयल छोड़ने तक इसे भून लेंगे।
- 8
- 9
प्यार जब पेन के किनारे और ऑयल छोड़ देगा तब हम इसमें फेंटा हुआ दही डालेंगे और लगातार चलाते हुए दही के पकने तक पकाएंगे। अब हम इसमें मलाई डालेंगे। अच्छे से भूनेंगे। जब पेन के किनारे ऑयल छोड़ देगा तब हम इसमें आवश्यकता अनुसार जितनी ग्रेवी हमें चाहिए उतना दूध डालेंगे। ग्रेवी में अच्छे से उबाल आने देंगे।
- 10
- 11
अब इस समय हम इसमें स्वाद अनुसार नमक और 1 टी स्पून चीनी डालेंगे। अब हम इसमें फ्राई किए हुए पनीर डालेंगे। ढक्कन लगाकर 5 मिनट के लिए कम आँच पर और पकने देंगे। 5 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे।
- 12
बहुत ही स्वादिष्ट रिच और क्रीमी पनीर करी बनकर तैयार है। ऊपर से कालीमिर्च और कसूरी मेथी से गार्निश करेंगे। गरम-गरम स्वादिष्ट सब्जी को पराठा, नान या कुलचा के साथ सर्व करेंगे।धन्यवाद 😊🙏
- 13
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स