ठंडक भरे नरम दही बड़े – हर बाइट में सुकून

#CA26
#week4 गर्मी को मात दो :– गर्मियों की तपती धूप में जब कुछ ठंडा, हल्का और सुकून देने वाला खाने का मन करे, तब ये नरम-फुलके दही बड़े बिल्कुल परफेक्ट हैं।
मीठे-खट्टे दही, मसालों की खुशबू और नरम बड़े—हर बाइट आपको ठंडक और खुशी का एहसास देगी।
यह रेसिपी ना सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि घर के प्यार और परंपरा का भी खास स्वाद लेकर आती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उड़द को 5 से 6 घंटे के लिए अच्छी तरह से धोकर भिगो दे उसकी बात मिक्सी के जार में बिना पानी डाले हुए मुलायम पेस्ट तैयार करें।
- 2
अब इस मिश्रण में गोलकी जीरा और हींग डालकर एक बार घूमा ले। उड़द के मिश्रण को हल्की होने तक खूब फेंट लें, अब मिश्रण में काजू किशमिश डाल दे।
- 3
मीडियम आंच पर सरसों का तेल को गर्म करें। एक बार पुनः चित्र के अनुसार सामग्री डालकर अच्छी तरह से फेट ले।
- 4
अब छोटी कलछी के सहायता से गरम तेल में वड़े तले। वड़े तलते वक्त गैस का फ्लेम धीमी होनी चाहिए,नहीं तो बड़े अंदर से कच्ची रह जाएंगे। वड़े को दोनों तरफ से सुनहरा होने के लिए तले ले। तले हुए वड़े को गर्म पानी में नमक डालकर डाल दे, इससे वड़े मुलायम हो जाते हैं।
- 5
अब बड़े आपके तैयार हैं इस सर्वे करने के लिए सर्विंग प्लेट में फटे हुए दही को दो भाग में बांट ले जिसमें एक में नमक डालें और एक में चीनी पाउडर मिलाएं और बारी-बारी से बड़े को निचोड़ कर प्लेट में रखें और उसके ऊपर से दही डालें। अब ऊपर से जीरा पाउडर,काला नमक और मिर्च पाउडर डालें और अनार का दाना डालकर सर्व करें।
- 6
इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करके और उसके बाद खाएं यह स्वाद में और भी अच्छा लगेगा।
टिप्स
अगर और ज्यादा ठंडक चाहिए तो सर्व करने से पहले 30 मिनट फ्रिज में रख दें—स्वाद दोगुना हो जाएगा। और ऊपर से चटनी मसाले डालकर सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स