प्लम केक आसान तरीके से - क्रिसमस प्लम केक - एगलेस अल्कोहल फ्री प्लम केक

आखिरकार मेरा इंतजार खत्म हुआ और मैंने तैयार कर लिया अपना पसंदीदा क्रिसमस का सबसे स्वादिष्ट प्लम केक ! यह प्लम केक अल्कोहल फ्री व एगलेस है, जिसे मैंने बेहद सरल तरीके से कुकर में बनाया है । यह एक ऐसा केक है जो क्रिसमस के दिन आपकी प्लेट में जरूर होना चाहिए और आपके परिवार और दोस्तों को इसे खाने के बाद इसे और भी खाने की इच्छा होगी ।
प्लम केक बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स , टूटी फ्रूटी आदि को ऑरेंज जूस में भिगो कर रखा था और मसालों में लौंग पाउडर, दालचीनी पाउडर , जायफल पाउडर और सोंठ पाउडर का भी प्रयोग किया गया है साथ मे कैरेमल सिरप का भी उपयोग किया जो कि इस केक को पारंपरिक स्वाद देता है और यह न केवल एक अच्छा भूरा रंग देता है बल्कि अच्छा फ्लेवर भी देता हैं । तो चलिए मेरे साथ आसान तरीके से बनाते हैं क्रिसमस का प्लम केक !
#TOF
#week8
#christmas_plum_cake
#plum_cake #eggless
#eggless_alcohol_free_plum_cake
#christmas_cake
#alcohol_free_eggless_Christmas_plum_cake
#eggless_plum_cake #eggless_cake
#plum_cake_aasan_tarike_se

कुकिंग निर्देश
- 1
अल्कोहल फ्री और एगलेस प्लम केक बनाने के लिए सबसे पहले ऑरेंज जूस निकाल लेंगे और सभी ड्राई फ्रूट को काट लेंगे ।
- 2
अब ड्राई फ्रूट्स और टूटी- फ्रूटी आदि को ऑरेंज जूस में मिक्स करके 3 से 4 घंटे या रातभर के लिए भिगोकर रख देंगे। रात भर भिगोने से अच्छा रहता है। यहां मैंने रात भर भिगो कर रखा है ।
- 3
कैरेमल बनाने के लिए एक पैन में धीमी आंच पर चीनी डालकर पिघला लेंगे ।चीनी पिघल कर ब्राउन होने पर गैस बंद कर दे और थोडा़ -थोडा़ पानी डाल देंगे। फिर से धीमी आंच पर गैस ऑन करेंगे और 1 मिनट लगातार चलतेे हुए शुगर सिरप तैयार कर लेंगे ।
- 4
- 5
केक टिन को कुकिंग ऑयल से ग्रीस उसमें बटर पेपर लगाकर तैयार कर देंगे ।
- 6
अब एक मिक्सिंग बाउल में गंधरहित कुकिंग ऑयल डालें और उसमें रूम टेंपरेचर का दूध डालकर अच्छी तरह व्हीस्कर से मिला ले ।
- 7
- 8
बाउल के ऊपर छलनी रखकर उसमें मैदा छान ले फिर 3 टेबल स्पून मिल्क पाउडर डालकर भी छान ले । इसी समयलौंग पाउडर, दालचीनी पाउडर,जिंजर पाउडर, जायफल पाउडर भी डालकर छान लेंगे। इससे कलर भी अच्छाआटाहै और पारंपरिक स्वाद भी उभरता है । चुटकी भर नमक, ऑरेंज जेस्ट भी मिलाएंगे।
- 9
अब ऑरेंज जूस में भीगे सभी नट्स और टूटी फ्रूटी आदि को निकालकर मिक्सिंग बाउल में डाल दे । वनीला एसेंस की भी 2 ड्रॉप डालें । इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके कैरेमल सिरप भी डालेंगे ।
- 10
अब मिक्सिंग बाउल में बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा भी डाल देंगे और सभी को जेटली मिक्स करेंगे । हमें बहुत तेजी या बल लगाकर मिक्स नहीं करना है ।
- 11
अब इस बैटर को पहले से बटर पेपर लगे केक टिन में डाल देंगे और समान रूप से समतल करने के लिए केक टिन को टैप करेंगे ।
- 12
यह तैयारी पहले कर लेंगे कि- कुकर में नमक की तह बिछी हो व उसपर स्टैंड या कटोरी रखी हो और वह 10 मिनट प्रिहीट हो । अब उस पर केक टिन रख देंगे और कुकर का ढक्कन लगा देंगे। जब कुकर में बेक के लिए रखे हुए केक को 15-20 हो जाए तब ढक्कन हटाए और जल्दी से थोड़े से काजू, बादाम,चेरी,टूटी फ्रूटी मेलन बीज ऊपर से डाल देंगे । यह कार्य बहुत जल्दी से करना है और फिर से कुकर का ढक्कन लगा देना है। ऐसा करने से केक ऊपर से भी अच्छा डेकोरेट रहेगा । (कई बार यह कार्य पहले से करने पर मैदे से डस्ट होने पर भी ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी आदि केक में नीचे चले जाते हैं)
- 13
40 मिनट बाद केक को टूथपिक से चेक करें । अगर केक पूरी तरह से बेक नहीं हुआ है तो 8-10 मिनट और बेक करें। केक को टूथपिक से चेक करने पर टुथपिक एकदम क्लीन था इसलिए गैस ऑफ कर देंगे और सावधानी पूर्वक केक मोल्ड को कुकर से बाहर निकाल लेंगे।
- 14
केक के ठंडा होने पर नाइफ की मदद से किनारों पर हल्का चला लेंगे और मोल्ड से बाहर निकाल लेंगे । केक बहुत अच्छा बेक हुआ है और कलर भी बहुत अच्छा आया है ।
- 15
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (95)