हरा लहसुन वाली आलू दम

सर्दियों की रसोई की अपनी एक अलग ही कहानी होती है जब बाहर ठंड होती है ,और अंदर कढ़ाही में सरसों के तेल की हल्की धुआँसी खुशबू उठती है ,ताजे हरा लहसुन धीरे-धीरे मसालों में गलती है और उबले हुए आलू दम पर पकते-पकते हर स्वाद को अपने अंदर समेट लेते हैं.
#CA2025
#Week40
#हरा_लहसुनिया_आलू_दम
#कढ़ाई_विंटर_की
#CookpadIndiat
हरा लहसुन वाली आलू दम
सर्दियों की रसोई की अपनी एक अलग ही कहानी होती है जब बाहर ठंड होती है ,और अंदर कढ़ाही में सरसों के तेल की हल्की धुआँसी खुशबू उठती है ,ताजे हरा लहसुन धीरे-धीरे मसालों में गलती है और उबले हुए आलू दम पर पकते-पकते हर स्वाद को अपने अंदर समेट लेते हैं.
#CA2025
#Week40
#हरा_लहसुनिया_आलू_दम
#कढ़ाई_विंटर_की
#CookpadIndiat
कुकिंग निर्देश
- 1
हरा लहसुनिया आलू दम बनाने के लिए:- उबले हुए आलुओं को छील लीजिए अब कांटे या चाकू से आलुओं पर हल्के-हल्के निशान बना लीजिए ताकि मसाले अंदर तक जा सकें। इससे दम आलू का स्वाद बहुत अच्छा आती है।
- 2
अब एक कढ़ाही या भारी तले की पैन में तेल गरम करें लीजिए और तेल हल्का धुआँ छोड़ दीजिए तब उसमें जीरा, तेज़ पत्ता, सूखी लाल मिर्च डाल कर 2 मिनिट के खुशबू आने तक भुन लीजिए अब इसमें उबले आलू डाल दीजिए और तेल में सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिए।
- 3
अब एक मिक्सर जार में टमाटर, काजू,हरा लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर लाल,मिर्च पाउडर, दालचीनी, काली मिर्ची, लौंग, नमक डाल कर अच्छे स्मूथ सी पेस्ट बना लीजिए।
- 4
अब उसी तेल में घी डाल दीजिए फिर तैयार किए हुए पेस्ट डाल दीजिए और तेल छोड़ ने तक भुन लीजिए बस अब फ्राई किए आलू, गरम मसला और गर्म पानी डाल कर ढक दीजिए 5 से 7 मिनिट के या जबतक ग्रेवी थोड़े गाढ़ा नहीं हो जाए।
- 5
साथ है दूसरे साइड में एक पैन रखे जिसमें 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गर्म कर लीजिए अब इसमें कटे हुए प्याज़ और नमक डाल हल्के सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिए अब इसमें कटी हरा लहसुन डाल कर हल्के सॉफ्ट होने पका लीजिए अब उबलते हुए आलू में डाल दीजिए और 5 मिनिट ढक दीजिए और गैस बंध कर दीजिए ताकि इसके खुशबू अच्छे से घुल जाए सब्जी में।
- 6
लीजिए आपकी सुपार यम्मी हरा लहसुनिया आलू दम बन कर तैयार है अब अपने मन चाहे गरमा-गरम तवा रोटी, पराठा या पूरी के साथ परोसें
ऊपर से 1 टीस्पून घी डाल दें तो स्वाद दोगुना हो जाएगी। - 7
टिप्स:- हरा लहसुन ज़्यादा नहीं भुने इसी से कड़वा पन आ सकती है।
दम के लिए हमेशा भारी तले की कढ़ाही इस्तेमाल कीजिए गा,और पेस्ट काजू जरूर डालिए गा इससे ग्रेवी क्रिमिनस आती है। अगर काजू नहीं डालिए गा तो दही को फेंट के डालिए और गैस धीमी रखिए गा। - 8
हरा लहसुनिया आलू दम धीमी आँच पर पके हुए होती है जिसमें प्यार, सादगी और देसीपन से भरी होती है जो की हर निवाले में मौसम की मिठास,
घर की अपनापन और वो सुकून जो बाहर के खाने में कभी नहीं मिलते है।
टिप्स
आलू को फ्राई करते समय ध्यान रखें कि वे सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (7)