कच्ची हल्दी की ग्रेवी वाली सब्जी

#CA2025 कच्ची हल्दी स्वास्थवर्धक होती है और सर्दियो में ये आसानी से उपलब्ध होती है, आज मैंने इसकी ग्रेवी वाली सब्जी बनाई है जिसमे मैंने मटर भी डाली है ।
कच्ची हल्दी की ग्रेवी वाली सब्जी
#CA2025 कच्ची हल्दी स्वास्थवर्धक होती है और सर्दियो में ये आसानी से उपलब्ध होती है, आज मैंने इसकी ग्रेवी वाली सब्जी बनाई है जिसमे मैंने मटर भी डाली है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हल्दी को धो कर छील लेंगे और फिर कद्दू कस कर लेंगे ।
- 2
अब एक पैन में एक चम्मच घी डालेंगे उसमे कसी हुई हल्दी डालकर 2-3 मिनिट सेकलेंगे इससे हल्दी का कच्चापन ख़त्म हो जाएगा, दूसरी तरफ़ मटर को उबाल लेंगे ।
- 3
अब एक कड़ाई गैस पर चढ़ा देंगे उसमे घी डालेंगे, हींग, जीरा डालेंगे फिर बारीक कटी प्याज़ डाल कर भून लेंगे
- 4
अब लालमिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालेंगे ।फिर कसी हुई हल्दी डाल देंगे ।धीमी आँच पर भूनेंगे ।
- 5
अब उबली मटर पानी सहित ही डाल देंगे ।2-4 मिनट धीमी आँच पर ढक कर पकने देंगे ।
- 6
अब काटे हुए काजू और ताज़ी मलाई डाल देंगे।नमक डालेंगे ।पकने देंगे ।
- 7
अब कसूरी मेथी डाल देंगे । मिक्स करेंगे 2-3 मिनट पका लेंगे ।
- 8
लीजिए तैयार हो गई हमारी कच्ची हल्दी कि ग्रेवी वाली सब्जी । इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करेंगे ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स (7)