नाचनी लड्डू - प्रोटीन कैल्शियम आयरन से भरपूर विंटर स्पेशल लड्डू - रागी के पौष्टिक लड्डू (Laddoo of Finger Millet)

रागी अर्थात नाचनी के लड्डू स्वास्थ्यवर्धक ,स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिन्हें रागी के आटे, तिल, मूंगफली , गुड़, मेवे और बीजों से बनाया है। यह लड्डू प्रोटीन ,कैल्शियम और आयरन से भरपूर होते है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। इसलिए सर्दियों में इनका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
ये रागी लड्डू या नाचनी लड्डू एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर हैं। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। यह न्यू ईयर पर मेरी पहली रेसिपी है।
#NY
#CA2025
#Naachni_laddu
#ragi_ke_laddu #ragi_laddoo
#ragi_ke_paushtik_laddu
#winter_special_laddu #finger_millet
#laddoo_of_finger_millet
#protein_calcium_iron_se_bharpur_laddu
#jhatpat_recipe

कुकिंग निर्देश
- 1
नाचनी लड्डू बनाने की सभी आवश्यक सामग्री निकाल लेंगे
- 2
मूंगफली को मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए ड्राई रोस्ट कर लेंगे और पक जाने पर गैस बन्द कर देंगे । मूंगफली की ठंडा होने पर कपड़े से रगड़कर उसका छिलका निकाल देंगे और मिक्सर ग्राइंडर में पीस लेंगे ।
- 3
मेवे में मैंने काजू और चिरौंजी को ड्राई रोस्ट किया है। आप इनके स्थान पर कोई दूसरे मेवे भी ले सकते हैं। रोस्ट होने पर इन्हें पीस लेंगे
- 4
तिल को भी हल्का कलर चेंज होने या चटकने तक ड्राई रोस्ट कर लेंगे।
- 5
अब रागी आटे में देसी घी डालकर खुश्बू आने तक या कलर चेंज रोस्ट कर लेंगे।
- 6
अब भुने हुए आटे में पीसा हुआ मेवा, मूंगफली,तिल और गुड़ मिला देंगे। जल्द ही यह मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा तब इसे गैस से उतार लेंगे और ठंडा होने देंगे।
- 7
हल्का गुनगुना रहने पर ही हथेली को घी से ग्रीस कर छोटा या बड़ा लड्डू बना लेंगे ।
- 8
- 9
प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर नाचनी - रागी ्के लड्डू तैयार है। इन्हें एयर टाइट डिब्बे में रखें और जब मन करे खाएं या दूध के साथ ले !
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (63)