कच्चे आम का गुरम्मा (कच्चे आम की फटाफट सब्जी)

आम का मौसम आते ही आम का खट्टा और मीठा स्वाद लोगों को अपनी ओर खींचने लगता हैं कच्चे आम का मीठा अचार और मीठी चटनी जिसे “गुरम्मा ” भी कहते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे मीठी अचारी और कच्चे आम की लौंजी और कच्चे आम की सब्जी भी कहते हैं।
आम का गुरम्मा कच्चे आम गुड़ और मसाले से बनी एक खट्टी मीठी । उत्तर प्रदेश, बिहार मध्य प्रदेश और उत्तर भारत की पारंपरिक रेसिपी है ।
कच्चे आम में विटामिन सी और ऑक्सीडेंट होता है जो कि मजबूत रहता है पाचन को बेहतर बनाता है। कच्चे आम में फाइबर होता है जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
#CA26 #week2
#aam #gud #Kacche_aam_ki_sabji
#kacche_aam_ka_gurmma #lonji #meethi_achari #karry_ki_sabji #quick_recipe
#quick_recipe

कुकिंग निर्देश
- 1
2 कच्चे तोतापुरी आम लेंगे। आम को चाकू की मदद से छील लेंगे और पानी से 2 बार अच्छे से धो लेंगे। धोने के बाद उसे अलग-अलग टुकड़ों में काट लेंगे।
- 2
कढ़ाई में कुकिंग ऑयल डालकर गर्म कर लेंगे और उसमें साबुत लाल मिर्च, हींग,सौंफ, जीरा, मंगरैल, मेथी आदि साबुत मसालें डालकर 30 सेंकेड से 1 मिनट तक भुनें फिर कटे आम डालकर पकाएं ।
- 3
अब इसमें काला नमक, सादा नमक और बताए गए सभी पिसे मसाले- जैसे हल्दी पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स,कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालेंगे।
- 4
अब गुड़ का पाउडर डालें साथ में जरूरत के अनुसार पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं फिर गरम मसाला मिला देंगे ।जब आम नरम हो जाए तो इसे उतार लें।
- 5
कच्चे आम का स्वादिष्ट और खट्टा -मीठा चटपटा गुरम्मा तैयार हैं।
- 6
टिप्स
गुरम्मा में आप गुड़ के साथ -साथ चीनी भी डाल सकते हैं। गुड़ की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
कुकस्नैपस
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (62)