मूंगफली की बर्फी

#CA26
#Week6
#मां के लिए - Cook with love
#मूंगफली की बर्फी
#Cookpadindia
मदर्स डे के खास मौके पर मां द्वारा सिखाई गई रेसिपी से बेहतर और क्या हो सकता है आज मै अपने मां के हाथों के स्वाद वाली मूंगफली की बर्फी की रेसिपी शेयर कर रही हूं जो एक बेहद स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट मिठाई है यह झटपट तैयार हो जाती है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
मूंगफली को मिक्सी में दरदरा पीस लें, ज्यादा न पीसें।
- 2
मावा को भी क्रम्बल कर लें फिर कड़ाही में दूध गरम करें, उसमें मावा डालें।
- 3
चीनी और दरदरी मूंगफली मिलाएं।धीमी धीमी आंच पर मिश्रण को गाढ़ा होने दें फिर इसमें देशी घी मिलाएं
- 4
देशी घी औरइलायची पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को चलाते रहें जिससे वोह कड़ाही में लगे नहीं जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें
- 5
घी लगी थाली में मिश्रण फैलाएं, ऊपर से बादाम-काजू डालें।
- 6
ठंडा होने पर मनपसंद आकार में काट लें।
- 7
स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक मूंगफली की बर्फी जब भी मन करें खाएं और मेहमानों को भी सर्व करें
- 8
टिप्स
मूंगफली को दरदरा पीसते समय ध्यान रखें कि ज्यादा न पीसें, नहीं तो तेल निकल आएगा।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (13)