बैंगन आलू सब्जी काठियावाड़ी स्टाइल में

#CA26
गुजरात के काठियावाड़ में शादी ब्याह में बनाई जाने वाली बहुत ही प्रसिद्ध ऐसी बहुत ही चटकेदार और टेस्टी काठियावाड़ी बैंगन आलू की सब्जी बनाई है। कुछ मसाले के साथ यहां पर आलू छिलके के साथ ही लिए ही गए हैं इसे और भी टेस्टी सब्जी बनती है कुछ मिनट में बनने वाली है बयानो की सब्जी इसे रोटी पराठे चावल बाजरे की रोटी के साथ खाया जा सकता है वह भी कुकर में बनाई है ऐसे तो फंक्शन में बड़े से पतीले में यह बनाई जाती है और वह भी घीमी आंच पर बहुत ही सिंपल सी सब्जी है लेकिन खाने में बहुत ही मजेदार और टेस्टी है
📌 इसमें करी पत्ते की फ्लेवर भी दी है इसे और भी सब्जी स्वादिष्ट बनी है।

कुकिंग निर्देश
- 1
बैंगन के ऊपरी वाली हिस्से को काटकर उसे मीडियम टुकड़ों में काटे इसी तरह से आलू को भी अच्छी तरह से पहले धोकर फिर उसे छिलके के साथ थोड़े बड़े टुकड़े करें क्योंकि ज्यादा गले नहीं इसलिए।
- 2
एक चटनी बनाएंगे लाल मिर्च, नमक, जीरा और लहसुन की कलियों को अच्छी तरह से कूट कर एक चटनी तैयार करेंगे और टमाटर को भी मिक्सर जार में डालकर उसके पेस्ट बनाएंगे।
- 3
कुकर में तेल डालकर गर्म करेंगे राई के दाने जीरा डालेंगे तेजपत्ता सूखी लाल मिर्च और हींग डालेंगे करी पत्ता डालेंगे हल्दी डालकर टमाटर की पेस्ट डाल देंगे और नमक डालकर अच्छी तरह से पकाएं ।
- 4
बनी हुई लहसुन की चटनी डालेंगे साथ में उसे भी पका लेंगे जब तक की तेल न छूटे।
- 5
ऊपर तेल नजर आए तब कटी हुई सब्जी को डाल देंगे मसाले करेंगे लाल मिर्च पाउडर यहां पर कश्मीरी लाल मिर्च डाली है हल्दी पाउडर धनिया जीरा पाउडर डालकर मिक्स करेंगे जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालेंगे नमक और गरम मसाला डालकर दो सिटी लगा देंगे
- 6
ध्यान रहे इस मीडियम आंच पर ही पकाए वरना बैंगन एकदम गल जाएंगे तो खाने में मजा नहीं आएगा तो तैयार है बहुत ही बढ़िया टेस्टी कुछ ही मिनट में बन जाने वाली एकदम चटपटी बैंगन आलू की सब्जी इसे हरा धनिया डालकर बाजरे की रोटी या चावल किसी के भी साथ एंजॉय करें
- 7
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (13)