लौकी चना दाल

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर का तापमान बढ़ने लगता है जो शरीर की एनर्जी छीन लेता है। ऐसे में हर कोई खाने में ऐसा चाहता है जो पेट को हल्का लगे और स्वाद में भी बेहतरीन हो और शरीर को अंदर से ठंडक भी पहुंचाए। गर्मियों में मेरे घर में लौकी चना दाल सप्ताह में एक बार बनती ही है। लौकी चना दाल बहुत ही पौष्टिक, स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली रेसिपी है। यह प्रोटीन (चना दाल) और फाइबर (लौकी) का बेहतरीन मेल है, जो चावल या रोटी दोनों के साथ बहुत अच्छी लगती है।
#CA26
#week11
#chana_daal #daal #chana_daal
#हेल्दी_लौकी_चना_दाल

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम चना दाल को अच्छी तरह वॉश कर लेंगे और 1-2 घंटे के लिए (तैयारी) भिगो देंगे। हमारी चना दाल अच्छे से फूल चुकी है ।
- 2
लौकी को छीलकर काट लेंगे । इसी तरह प्याज, टमाटर, हरी धनिया और हरी मिर्च को भी काट लेंगे।
- 3
प्रेशर कुकर में चना दाल टमाटर प्याज और लौकी डालें
- 4
हल्दी और नमक डालें और अच्छी तरह मिला दे। अब जरूरत के अनुसार पानी डालें और ढक्कन लगा दे।
- 5
लौकी चना दाल में 4 से 5 सीटी लगा लेंगे। कुकर में प्रेशर खत्म हो जाने के बाद ढक्कन खोले कलछुल / चमचे से अच्छी तरह मिला ले और बारीक कटी हरी धनिया डाल दें ।
- 6
छौंक के लिए पैन में घी या तेल गर्म करें और उसमें राई, हींग, जीरा,जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ता डालें और सौते करें। इसके बाद अदरक का पेस्ट, देगी लाल मिर्च, सूखी धनिया,गरम मसाला डालें और भुने । यह छौंक चना दाल में मिला दें।
- 7
गरमा - गरम लौकी चना दाल रेडी हैं।
- 8
इसे सर्विंग डोंगे में निकालें । गर्मा- गरम चावल या चपाती के साथ सर्व करें !
टिप्स
* आप चाहे तो लौकी चना दाल में लहसुन का भी तड़का लगा सकते हैं ।
* आप लौकी चना दाल को बिना लहसुन प्याज के भी बना सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (60)