क्रिस्पी वेज ब्रेकफास्ट टिक्की - झटपट रॉयल वेज स्नैक्स

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ झटपट, स्वादिष्ट और हेल्दी वाली रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो झटपट रॉयल वेज स्नैक्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं। यह एक यूनिक ब्रेकफास्ट रेसिपी हैं जो करीब 20 मिनट में तैयार हो जाती है और बहुत क्रिस्पी व स्वादिष्ट भी लगती हैं । इसका स्वाद लेने के लिए चलिए मेरे साथ बनाते हैं, बिल्कुल आसान तरीके से क्रिस्पी वेज ब्रेकफास्ट टिक्की !
सबसे खास बात यह है कि अगर तैयारी हैं तो यह झटपट बन जाता है और लंबे समय तक क्रिस्पी बना रहता है।
#CA26
#week17 #breakfast_club #breakfast_recipe
#Crispy_veg_breakfast_tikki #unique_breakfast #unique
#healthy_crispy_chilla_bites
#multigrain_veg_cutlet #sabji_Suji_tikki
#mix_veg_crispy_tikki #royal_veg_snack

कुकिंग निर्देश
- 1
दही को व्हिस्कर की मदद से मथ लें फिर उसमें सूजी, बेसन, चावल का आटा, गेहूं का आटा डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर फेंट लें । अब इस मिश्रण को 10 से 12 मिनट के लिए रेस्ट के लिए ढक कर रख दें।
- 2
इसमें काली मिर्च पाउडर,जीरा,चिली फ्लेक्स, चाट मसाला डालें।
- 3
उपलब्ध बारीक चॉप्ड सब्जियां मिलाएं ( पत्ता गोभी, प्याज, गाजर, हरी धनिया, हरी मिर्च डालें।
- 4
नमक और बेकिंग सोडा डालकर सब कुछ अच्छे से मिला लें। इसकी कंसिस्टेंसी कुछ इस तरह होनी चाहिए -
- 5
पैन में शैलो फ्राई के लिए कुकिंग ऑयल गर्म करें। ऑयल गर्म हो जाने पर पैन में डायरेक्ट मिश्रण को रखकर चम्मच से अपने मनपसंद शेप दें ।
- 6
मध्यम आंच पर दोनों साइड से उलट-पलट करके शैलो फ्राई कर लें।
- 7
आपकी क्रिस्पी वेज ब्रेकफास्ट टिक्की तैयार है ।
- 8
गर्म - गर्म क्रिस्पी वेज ब्रेकफास्ट टिक्की को मनपसंद चटनी या सॉस के साथ सर्व करें ।
टिप्स
🍴अपनी सुविधा और स्वाद के अनुरूप सूजी ,चावल का आटा, बेसन या गेहूं के आटा की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
🍴 यह स्नैक्स क्रिस्पी बने इसके लिए चावल का आटा और सूजी अवश्य डालें।
🍴इसे आप स्टीम करके भी बना सकते हैं । यहां मैंने इसे शैलो फ्राई किया है ।
🍴अपनी पसंद के अनुरूप दूसरी सब्जियों भी डाल सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (56)