फ्यूजन शॉट चाट (fusion shot chaat)

#CA2026
हरबार पापड़ी बाहर से लाती हूं पर अभी चोमासा बेठ गया है हम बाहर की सभी आइटम नहीं इस्तेमाल करते हैं। पापड़ी भी घर पर ही बनती है। कंदमूल भी नहीं खाते हैं..इसलीए नहीं डाला है..
फ्यूजन शॉट चाट (fusion shot chaat)
#CA2026
हरबार पापड़ी बाहर से लाती हूं पर अभी चोमासा बेठ गया है हम बाहर की सभी आइटम नहीं इस्तेमाल करते हैं। पापड़ी भी घर पर ही बनती है। कंदमूल भी नहीं खाते हैं..इसलीए नहीं डाला है..
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे के लिए: गेहूं का आटा, सूजी, तेल और नमक मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। बेलकर तिकोनी पापड़ी काटें और कुरकुरी होने तक तल लें।
- 2
- 3
रगड़े के लिए: सफेद मटर को रातभर भिगो दें। फिर प्रेशर कुकर में 5-6 सीटी आने तक पकाएं। एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, हींग, करी पत्ता डालें। फिर उबली मटर और नमक डालकर हल्का भून लें।
- 4
सलाद के लिए: ककड़ी, टमाटर, दोनों शिमला मिर्च और कॉर्न को बारीक काट लें। उसमें लाल मिर्च फ्लेक्स, काली मिर्च, नींबू रस, पुदीना और ओरिगैनो मिलाएं।
- 5
शॉट ग्लास में सबसे पहले रगड़ा डालें, फिर सलाद की परत डालें। ऊपर से हरी चटनी, खजूर इमली की चटनी, सेव, अनार के दाने और नाचोज़ डालें।
- 6
तुरंत परोसें। बची हुई सामग्री को एयर टाइट डिब्बे में डालकर स्टोर करें।
टिप्स
सलाद को ताज़ा रखने के लिए इसे सर्व करने से पहले ही काटें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (7)