लौकी का रायता

~Sushma Mishra Home Chef @sushmafoodandheart
लौकी का रायता
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सामग्री किचन काउंटर पर निकाल लें फिर लौकी के छिलके उतार कर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें,दही को एक बाउल में निकाल कर फेंट लें
- 2
अब लौकी के टुकड़ों को पानी से धोकर कुकर में डाल दें साथ ही1/2कप पानी और1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर मिला कर ढक्कन बंद कर2 सीटी लगाकर तुरंत ही वाष्प निकाल कर छलनी पर डाल कर ठंडा पानी डालकर ठंडा होने दें
- 3
अब दही में नमक और राई का पेस्ट डाल कर मिला कर उबले हुए लौकी डालकर मिला लें फिर काला नमक, लाल मिर्च पाउडर,बारीक काट कर हरी मिर्च, हरा धनिया पत्ती और पुदीना डाल दें
- 4
अब भूना जीरा पाउडर डालकर मिला कर रायता तैयार कर लें फिर पसंदीदा भोजन के साथ सर्व करें ।
टिप्स
दही ताजा और लौकी में बीज नहीं होने चाहिए
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26595230















कमैंट्स (12)