पनीर परांठा(तंदूरी)

पनीर परांठा(तंदूरी)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटा, मैदा, नमक, चीनी मिलाकर आटे के बीच में जगह बनाकर दही डालें और सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
- 2
आटे के ऊपर तेल लगाकर थोड़ा मसल कर ढक कर 15 मिनट रख दें।
- 3
मसाले के लिए धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक छोड़ कर बाकी सभी खड़े मसाले, सूखी लाल मिर्च को ड्राई रोस्ट करके ठंडा करें और नमक, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर मिलाकर दरदरा पीस लें।
- 4
कद्दूकस किया पनीर, प्याज़ और दरदरा पिसा मसाला जितना जरूरत हो उतना मिलाकर स्टफिंग तैयार करें।
- 5
आटे से थोड़ी बड़ी लोई लें, थोड़ा बेलें, स्टफिंग रखें, लोई बंद करें, थोड़ा बेलें और महीन कटा हरा धनिया लगाएं।
- 6
फिर रोटी बेल लें।
- 7
नॉन स्टिक तवे पर रोटी डालें।मध्यम गैस पर एक तरफ से हल्का सिकने पर पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लें |
- 8
सीके हुए परांठे को हाथ से हल्का दबा कर ऊपर से सफ़ेद मक्खन लगा कर सर्व करें।
टिप्स
स्टफिंग को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सभी मसालेसामान रूप से वितरित हों। परांठे को सेकते समय गैस की आंच को मध्यम रखें ताकि यह जल न जाए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (22)