कुकिंग निर्देश
- 1
ब्रेड स्लाइस को तवा पर बटर डालकर थोड़ा सेंक लें। प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट ले।
- 2
अंडा तोड़कर एक बाउल में रख ले । अब उसमे बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डाले। स्वादानुसार नमक, चाट मसाला, गोलकी पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटे। जितनी अच्छी तरह फेंटेंगे ऑमलेट उतना ही सॉफ्ट बनेगा।
- 3
एक पैन में बटर गर्म करें और उसमे अंडा मिक्सचर को उसमे डाल दे। गैस की आँच मध्यम रखे।अब सेंके हुए ब्रेड को पैन में ऑमलेट के उपर रख दे। जब अंडा नीचे से पक जाये तो ऑमलेट को पलट दे और पकने दे। एक बार फिर ऑमलेट को पलट दे और ब्रेड के बीच से फोल्ड कर दे।
- 4
ब्रेड ऑमलेट तैयार है। इसे चकोर आकार में काट ले और गर्मागर्म सॉस/चटनी के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12572618








कमैंट्स (6)