कुकिंग निर्देश
- 1
हल्की आंच पर कुकर में पानी गर्म करें. अब इसमें कटहल के टुकड़े और नमक डालकर उबालें.कुकर में एक सीटी आने के बाद सारा पानी छानकर कटहल को एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने के बाद इसके बीज से छिलके उतार लें.
- 2
कटहल और उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें.पनीर को कद्दूकस कर लें.आलू, कटहल, पनीर, नमक, मिर्च, धनिया पाउडर, अदरक और हरा धनिया डालकर, सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें
- 3
कटलेट बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.हल्की आंच पर पैन में तेल गरम कर लें. मिश्रण के गोल लंबे आकार में कटलेट तैयार कर लें. तैयार कटलेट को तेल में डालकर तल लें. जब तक वह हल्के ब्राउन न हो जाएं कड़छी ले चलाते रहें.इसी तरह सारे कटलेट तल लें. लजीज कटहल के कटलेट तैयार हैं. हरी चटनी के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/12966254




कमैंट्स (7)