शाही दम आलू (Shahi dum aloo recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उबले हुए आलूओं को छीलकर इनमें कांटे से छेद कर लें.मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.तेल के गरम होते ही इसमें उबले हुए आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक तल लें. फिर इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- 2
अब इसी तेल में, अदरक, टमाटर और काजू डालकर फ्राई करें सुनहरा होने पर आंच बंद कर इसे निकाल लें और अच्छे से पीस लें
- 3
अब दोबारा आंच जलाकर तेल गरम करें.
तेल के गरम होते ही इसमें जीरा और तेजपत्ता डाकलर भूनें.जीरे के भुनते ही तैयार पेस्ट और टोमाटोप्यूरी डालकर भूनें.पेस्ट जैसे ही तेल छोड़ने लगे हल्दी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.मसाले के भुनते ही दही डालें और फिर पानी डालकर उबालें. - 4
एक उबाल आते ही फ्राइड आलू और मखाना डालकर ढककर लगभग 5 मिनट तक पकाएं.ग्रेवी के गाढ़ा होते ही कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें और आंच बंद कर दें.तैयार है दम आलू. रोटी या नान के साथ सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कैप्सिकम-चीज़ टोस्ट सैंडविच (Capsicum cheese toast sandwich recipe in Hindi)
- पालक कॉर्न सूप (Palak corn soup recipe in Hindi)
- होटल स्टाइल पनीर, कॉर्न की सब्जी (Hotel style paneer corn ki sabzi recipe in Hindi)
- वेज तवा पुलाव (Veg tawa pulav recipe in Hindi)
- हरा टी काढ़ा (hara Tea Kadha recipe in Hindi)








कमैंट्स (6)