वेजिटेबल स्वीटकॉर्न सूप (Vegetable sweetcorn soup recipe in Hindi)

वेजिटेबल स्वीटकॉर्न सूप (Vegetable sweetcorn soup recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
1/2 कप स्वीटकॉर्न को उबाल लें। बचे 1/2 कप स्वीटकॉर्न को थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सी में पीस ले एवं छलनी में छान लें।
- 2
1 गाजर को छोटे छोटे चकोर आकार में काट ले जबकि 2 फ्रेंचबीन को पतले पतले काट ले।
- 3
प्याज, 1 गाजर, फ्रेंचबीन, मिर्च और पालक को छोटे छोटे काट ले । कटे हुए सब्जी को एक पैन में डाले और 2 कप पानी मिलाकर उबाल ले। सब्जी जब उबल जाए तो इसे छलनी से छानकर पानी अलग रख ले।
- 4
अब गैस पर एक पैन में बटर गर्म करें। उसमेअदरक लहसुन पेस्ट और कटे हुए गाजर एवं फ्रेंचबीन डालकर 1 मिनट भूने। एक मिनट बाद इसमें उबले हुए सब्जी का पानी और 2 कप पानी मिलाकर उबलने दे।
- 5
अब पैन में पीसे हुए स्वीटकॉर्न मिलाये। साथ ही चीनी, नमक, गोलकी पाउडर और ग्रीन चिली सॉस मिलाये। कुछ देर बाद इसमें उबला स्वीटकॉर्न मिलाये। पानी के उपर झाग बनने लगेगा। चम्मच से सारे झाग को निकाल दे। सब्जी जब पक जाए तो इसमें 2 चम्मच अरारोट को पानी मे घोलकर इसमे मिलाये और पकने दे।
- 6
लगभग 2-3 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दे। स्वादिष्ट वेजिटेबल स्वीटकॉर्न सूप तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स