सोयाबीन अचार (soyabean achar recipe in Hindi)

#box #b
#सोया नगेट
#हरीमिर्च
#पूदीना
सोयाबीन का अचार ,नेपाल का बहुत प्रसिद्ध अचार है| जो कि तुरंत बन जाती है, खाने में बहुत स्वादिष्ट है ,और सेहत के लिए भी यह बहुत लाभदायक है| पूरा प्रोटीन की मात्रा इसमें रहती है |और इसको थोड़ा नींबू और आलस फ्लेक्स सीड या तील डालकर बनाने से बहुत ही स्वादिष्ट बनती है |

कुकिंग निर्देश
- 1
1 घंटे के लिए गर्म पानी में सोया बड़ी को आधा चम्मच नमक डालकर भिगोकर रख दें,जिससे कि अच्छी तरह से फुल जाएं |
- 2
आप चाहे तो सिर्फ फ्लैक्सीड का भी प्रयोग कर सकते हैं, और तिल का भी प्रयोग कर सकते हैं,यदि दोनों का करना है तो दो दो चम्मच ले और अच्छी तरह से उसको पैन / तवा गर्म करके भून लें,और पीस लें |
- 3
भिगो के रखे हुए सोया बड़ी को अच्छी तरह से पानी निचोड़ लें |
पैन गर्म करें 3 चम्मच सरसों का तेल डालें,मेथी का दाना डालें,मेथी का दाना लाल होने के बाद में मिर्ची डालें, और मिर्ची डालने के साथ में थोड़ा सा हल्दी और मिर्ची पाउडर डाल दें उसके बाद में जो सोया बड़ी रखा हुआ है पानी निचोड़ के वह भी डाल दें,और दो-तीन मिनट तक उसको लगातार चलाते हुए तेज आंच पर पकाएं | - 4
जब लगने लगे कि पानी अच्छी तरह से सूख गई है सोया बड़ी का और थोड़ा सा सुनहरा होने लगे तो उसको अलग बर्तन में निकाल ले |
और उसमें पीसी हुई, आलस और तिल का पाउडर डालें, प्याज, धनिया पत्ता, पुदीना पत्ता, हरी मिर्च, नमक, ऊपर से नींबू निचोड़ के अच्छी तरह से उसको मिला लें |हो सके तो उसको हाथ से मिलाए,जिससे कि सोया बड़ी में अच्छी तरह से सारे मसाले और नींबू मिल जाए | - 5
नेपाल की बहुत प्रसिद्ध और बहुत ही स्वादिष्ट सोयाबीन की अचार बन के तैयार है |
इस सोयाबड़ी का अचार को आप सुबह नाश्ता में भी बना कर खा सकते हैं क्योंकि यह पूरा ही हेल्दी |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)