गुड़ की जलेबी (gur ki jalebi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा को एक बड़े बर्तन में लीजिए, बेकिंग पाउडर और ऑरेंज फूड कलर, दही मिला दीजिये थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए मैदा को गुठलीया खत्म होने तक चिकना घोल बनाकर तैयार कर लीजिए घोल को बहुत ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है जलेबी बनाने के लिए घोल तैयार है
- 2
जलेबी के लिए चाशनी बनाकर तैयार कीजिए चाशनी बनाने के लिए गुड़ और दो कप पानी डालकर पकने के लिए रख दीजिए गुड़ को तब तक पकाएं जब तक कि वह पूरी तरह से पानी में न घुल जाए चलाते रहें गुड़ पानी में घुलने के बाद चाशनी को 4-5 मिनट और पका लीजिए
अब इसे चेक कीजिए चमचे से एक दो बूँदचाशनी की किसी प्याली में निकालें, ठंडी होने के बाद उंगली और उंगलियों के बीच चिपकाए एक तार बन रही है तो चाशनी बनकर तैयार है अगर चाशनी में तार बिल्कुल नहीं बन रहा है तब उसे एक 2 मिनट और पकाएं - 3
जैसे ही आपको एक तार की मिल जाए गैस बंद कीजिए अब इसमें लेमन जूस और केसर के धागे मिला दे 1 चुटकीऑरेंज फूड कलर भी मिला दे लेमन जूस मिलाने से चाशनी जमेगी नहीं अब चाशनी तैयार है
- 4
(जलेबी बनाने के लिए कोन लीजिए आप चाहे तो सॉस की बोटल में भर कर बना सकते हैं या फिर कोई दूध का पैकेट या कोई प्लास्टिक बैग में बैटर भर कर जलेबी बनाई जा सकती है) जलेबी बनाने के लिए एक पैन में घी डाल कर गरम कीजिए
कोन को गिलास के ऊपर रखकर घोल को कोन में भर लीजिए. कोन को नीचे से बिल्कुल छोटा सा काट लीजिए. मीडियम गर्म तेल होने पर थोड़ा थोड़ा दबाते हुए गोल गोल चलाते हुए पैन में डालें और जलेबी का आकार दीजिए. जितनी जगह हो उतना ही जलेबी पैन में डालिए. हल्की कलर चेंज होने पर जलेबी को पलट दें - 5
यानी कि कलर चेंज हो जाएगा निकाल ले गर्म गर्म चाशनी में डाल दें चाशनी हल्की गर्म होने चाहिए बाकी के भी घोल से जलेबी बना ले जलेबी को 5-7 मिनट चाशनी में डूबे रखें फिर उसे निकाल ले नहीं तो वह सॉफ्ट हो जाएगा गरम गरम जलेबी बनकर तैयार है
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स (3)