कोकोनट बिस्कुट (coconut biscuit recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल मे बटर और पिसी चीनी डालकर दोनो को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 2
अब आप एक बर्तन ले फिर उसमे मैदा,नारियल का बुरादा,इलायची पाउडर,बेकिंग पाउडर और बटर और पिसी चीनी का मिश्रण डालकर इन सबको हाथो कि सहायता से अच्छी तरह से मिला लेंगे।
- 3
अगर आटा ज्यादा टाईट लगे तो हल्का सा दूध डालकर हल्का सख्त आटा तैयार कर लेंगे।
- 4
अब इस आटे से छोटी पेरी तोडकर पेडे जैसा सेप बना लेंगे।अब इसे नारियल के बुरादे मे डालकर अच्छी तरह चारो तरफ से लपेट लेंगे।
- 5
अब आप बाटी के ओवन को गरम करे और एक एल्युमिनियम ढक्कन ले उसमे गेहूं का आटा छिडक दे और बिस्कुट उस पर रख दे।
- 6
अब ओवन गरम हो गया है तो एऐल्यूमिनियम का ढक्कन जिसमे आपने बिस्कुट रखे वो ओवन मे रख दें और ढक्कन से ढक दे।बिस्कुट को 30-35 मिनिट तक बैक करना है।
- 7
आपकी घर पर बनी हुई बहुत ही स्वादिष्ट कुरकुरी कोकोनट बिस्कुट बनकर तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स