मंचूरियन (manchurian recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारि सब्जियो को धोकर बारीक काट ले। गाजर को कद्दूकस कर ले।लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती इन सबको भी बड़ी काट ले।
- 2
फिर पके हुये चावल को 4चम्मच सूजी 2 चम्मच पानी ड़ालकर पीस ले।
- 3
अब एक बड़े बाउल में चावल के मिक्स को डाले साथ ही सारी कटी हुई सब्जी यो को डाले। फिर इसमें कटे मसाले प्याज, धनिया, लहसुन अदरक, मिक्स मसाला हल्दी, लालमिर्च पाउडर, नामक स्वाद के अनुसार,सूजी इन सबको मिलाकर तैयार कर ले।
- 4
कटे हुए मसाले को आधा ही डाले।बाकी ग्रेवी के लिए। अब मिक्सचर से बॉल्स तैयार कर ले।
- 5
अब गैस के ऊपर पैन चढ़ाकर तेल डालकर गरम करे ।फिर तैयार बॉल्स को तल लें।
- 6
अब गैस के ऊपर फिर से एक पैन चढा कर पैन में चार चम्मच तेल डालें। फिर इसमें प्याज, लहसुन,,हरी मिर्च, ड़ालकर 2 से 3 मिनट भुने फिर इसमें शिमला मिर्च भी डाले उसे भी 2 मिनट भुने फिर इसमें सारे सॉस मंचूरियन मसाला को 1कटोरी पानी के साथ घोलकर डाल दें।
- 7
हल्का सा उबाल आते ही इसमें बॉल्स डाले फिर गैस का फ्लेम बन्द कर दे।अब आखिर में एक चम्मच सिरका धनिया पत्ती ड़ालकर ढक दें।
- 8
अब तैयार मंचूरियन को रोटी,नान,पराठे जिसके साथ चाहे सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)