मसाला पास्ता (Masala pasta recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बरतन में ८ कप पानी उबालने के लिए रख दें।
उबाल आने के बाद इसमें पास्ता डाल क़र पकने के लिए छोड़ दें और इसमें १/२ चम्मच नमक मिला दें। - 2
अब इसको पकने दें, जब तक पास्ता पकेगा तब तक सॉस। बना लेते हैं।
- 3
ताज़ी मोटी मिर्च, टमाटर और लहसुन क़ो काट लेंगे।
अब एक ग्राइंडर में मिर्च, टमाटर, लहसुन, नींबू का रस और१/२ चम्मच नमक डाल कर बारीक पीस लेंगे। - 4
पिस जाने के बाद इसको एक तरफ़ रख देंगे और शिमला मिर्च को चौकोर काट लेंगे।
- 5
पास्ता को छान लेंगे।
एक पैन को गरम करेंगे और इसमें पास्ता डाल देंगे। - 6
इसके बाद इसमें कटी शिमला मिर्च डाल देंगे।
साथ में मैगी मसाला, पिज़्ज़ा मसाला डाल देंगे। - 7
इन सभी को अच्छी तरह से मिला देंगे।
अब इसमें उबाल कर बचे पानी में से १/२ कप पानी डाल देंगे। - 8
इसके बाद २ चम्मच टोमेटो केचप और बनाया हुए पेस्ट में से ४ चम्मच पेस्ट डाल कर मिला देंगे।
२ मिनिट पका कर आँच से उतार देंगे। - 9
इसको स्ट्रीट स्टाइल में ही सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)