स्पेशल मलाई रोल (special malai roll recipe in Hindi)

आज मैंने मलाई रोल बनाया हुआ है बहुत ही टेस्टी बना हुआ है और बनाने में भी बहुत आसान है यह रेसिपी आप एक बार जरूर ट्राई करें।
स्पेशल मलाई रोल (special malai roll recipe in Hindi)
आज मैंने मलाई रोल बनाया हुआ है बहुत ही टेस्टी बना हुआ है और बनाने में भी बहुत आसान है यह रेसिपी आप एक बार जरूर ट्राई करें।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध को हम कढ़ाई में डालकर बताएंगे और धीरे-धीरे गाढ़ा होने देंगे।
- 2
करीब 50 ग्राम काजू भिगो करके रखेंगे और फिर मिक्सी के जार में डालकर पीस लें।
- 3
दूध जो पका रहे हैं हम उस पर काजूवाला पेस्ट मिलाकर लगातार चलाते रहे।
- 4
केसर के धागे ठंडे दूध में भिगो दिए हैं इसको भी दूध में डाल दें।
- 5
थोड़ी ड्राई फूड्ससे जो हमने कट करके रखे हैं वह हम दूध में डाल देंगे।
- 6
मैंने चीनी में इलायची डालकर के पीस लिया है आप उसको भी दूध में मिक्स कर देंगे।
- 7
हमारे मलाई रोल के लिए दूध बनकर तैयार हो गया है अब इसे फ्रिज में रख दें ठंडा होने के लिए ताकि जब हम रोल बनाएं तो खाने में लाजवाब लगे।
- 8
इसके बाद ब्रेड की स्लाइस निकाल कर के उसके किनारे हटा ले कुछ इस प्रकार से सभी स्लाइस के किनारे निकाल दें।
- 9
अब हम रोल में भरने के लिए एक मिश्रण तैयार करेंगे तो सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें उसके बाद हमने जो ड्राई फ्रूट्स रोके थे उनको थोड़ा मोटा मोटा कट कर ले।
- 10
इस मिश्रण में इलायची पाउडर और थोड़ी चीनी भी मिलाएंगे।
- 11
इसके बाद एक कटोरी में दूध लें। और फिर ब्रेड को किसी बर्तन या चकले के ऊपर रखकर ब्रेड के ऊपर दूध लगाएं।
- 12
दूध लगाने के बाद इसमें मिश्रण रखेंगे और ब्रेड को हल्के हाथों से रोल करते हुए दब आएंगे और अलग प्लेट में रखते जाएं।
- 13
इसी प्रकार से सारे रोल बनाते जाएं और जिस प्लेट में आपको सर्व करना है उस प्लेट में रखकर उसके ऊपर ठंडा वाला दूध डालें जो हमने फ्रिज में रखा था। पहले बाउल में रोल रखेंगे उसके ऊपर से यह बढ़िया वाला दूध डालें और फिर ऊपर से ड्राइफ्रूट्स गार्निश कर दे।
- 14
लीजिए हमारा स्पेशल मलाई रोल बनकर तैयार हो गया है आपको कैसा लगा आप हमें अपने कमेंट में जरूर भेजें।
- 15
देखिए लग रहे हैं ना मजेदार बिल्कुल बाजार जैसे दिख रहे हैं और ट्रस्ट करिए कि जब आप खाएंगे तो आप बता नहीं पाएंगे यह किस चीज़ के बने हुए हैं।
- 16
मेरे मुंह में तो पानी आ रहा है अब आप बताइए कि आपको कैसे लगे हां मुझे आपकी कमेंट का इंतजार रहेगा।
- 17
आप भी खाइए और घर में कोई गेस्ट है उसको भी खिलाइए एक बात तो पक्का है आपकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




































कमैंट्स (12)