पंजाबी छोले (Punjabi chole recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चायपत्ती को आधा गिलास पानी में उबाल लें,साबूत मसालों को दरदरा पीस लें, छोले सात से आठ घंटे तक भीगा कर रखे|
कुकर में भीगे हुए छोले,चायपत्ती का पानी,नमक,पीसे हुए मसाले और जरूरत अनुसार पानी डाल कर 6–7 सीटी आने तक पकाएं| - 2
तड़के के लिए तेल गर्म करें उसमें जीरा और तेज पत्ता डाले कुछ सेकंड बाद कटे हुए प्याज़ डाल दें,प्याज भून जाने पर अदरक वाली पेस्ट और फिर टमाटर प्युरी डाल कर मसाले को तेल अलग होने तक भूनें|
- 3
मसाले में से तेल अलग होने पर सारे सूखे मसाले डाल कर दो मिनट तक पकाएं फिर उबाले हुए छोले डाल दें,जरूरत अनुसार पानी मिलाएं और चार पांच मिनट तक ग्रेवी में पकने दें,हरा धनियां डालकर मिलाएं,छोले मसाला को पूरी या चावल के साथ सर्व करें|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16409998




कमैंट्स (2)