प्याज की भिंडी (Pyaz ki bhindi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भिंडी को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो कर रख दिए उसके बाद इन्हें एक कपड़े पर निकालने पूछ कर इन्हें बारीक गोलाकार में काट लें प्याज़ को भी मनचाहे आकार में काट कर रख ले। हरी मिर्च को भी बारीक काट लें
- 2
इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रखें और सारे मसाले इकट्ठे करके रख ले जब तेल गरम हो जाए तब इसमें अजवाइन डालें प्याजडालकर सुनहरा होने तक भूनें । जब प्याज़ हल्की सुनहरी हो जाए तब इसमें भिन्डी को डालें और अच्छी तरह से चला ले हरी मिर्च भीडालें ।
- 3
इसके बाद इसमें सारे मसाले डाल दें। अब गैस को मध्यम कर दें और इसमें आधा नींबू का रस निचोड़ दें इससे भिन्ड चिपचिपी नहीं होती है। भिंडी को हमेशा बिना ढके पकाना चाहिए ताकि इनका हरा रंग बना रहे।
- 4
बीच-बीच में चलाते रहे थोड़ी देर में भिन्डी की प्याज़ वाली सब्जी बनकर तैयार है इसे आप रोटी पराठेके साथ सर्व करें बचे हुए नींबू का रस भी इसमें डाल देना चाहिए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- रेस्टोरेंट स्टाइल हरा भरा कबाब (Hara Bhara Kabab restaurant style recipe in hindi)
- रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन करी (Chicken curry recipe in hindi)
- वेज चाउमिन (Veg chowmein recipe in hindi)
- मेदू वडे सांबर और चटनी (Medu vade sambar aur chutney recipe in hindi)
- दाल फ्राई डबल तड़का रेस्टोरेंट स्टाइल (Dal fry Double tadka recipe in hindi)










कमैंट्स