आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को धोकर छोटे-छोटे पीस में काट लेंगे। टमाटर को धोकर बारीक बारीक काट लेंगे इसी प्रकार हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को धोकर बारीक बारीक काट कर रख लेंगे। हरा धनिया भी धोकर बारीक काटकर एक बाउल में रखेंगे
- 2
अब कुकर में सरसों का तेल गर्म करके हींग और जीरा डालकर लहसुन को भूनकर उसमें टमाटर को डालकर और हरी मिर्च, अदरक को तक तक भूनेंगे जब तक तेल अलग ना हो जाए। अब गर्म मसाला छोड़कर सारे मसाले डालकर अच्छे से भूनगें।
- 3
अब आलू डालकर अच्छे से मिक्स करके आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5 से 6 सिटी लेंगे।
- 4
जब आलू गल जाए तो ऊपर से गरम मसाला और खूब सारा हरा धनिया, एक चम्मच देसी घी डालकर चमचे से अच्छे से मिक्स करेंगे।अब सब्जी को मक्का के पराठे, रोटी के साथ सर्व करेंगेथ
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16710257










कमैंट्स