उड़द चना दाल(udad chana dal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द और चने की दाल बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कप का तीन भाग उड़द की और चौथा हिस्सा चने की दाल को एक कुकर में डालकर पानी से अच्छी तरह से धो लेंगे, और फिर हम उसमें उसी कप से माप कर दाल का छः गुना पानी डालकर उसमें सभी सुखे मसालों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके गैस को चला कर उस पर रख देंगे।
- 2
फिर हम एक सीटी आने तक तेज गैस पर एक सीटी आने तक तेज गैस पर पकने दें, जब एक सीटी आने लगे तो हम गैस को धीमी आंच पर कर लेंगे ।
और करीब१० पांच मिनट तक पकने दें। उसके बाद हम गैस को बंद कर देंगे।
और कुकर की गैस निकलने देंगे । - 3
उसके बाद हम एक कढ़ाही में या तड़का पैन में तेल डालकर गर्म कर लेंगे और जब तेल गर्म हो जाए तो हम उसमें जीरा, डाल देंगे, और उसके बाद हम बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च,को डालकर ब्राउन होने तक भूनें और फिर हम उसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छी तरह से भून लेंगे।
- 4
जब सभी आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो हम उसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी डाल देंगे और मिक्स कर लेंगे।
फिर हम इस भूनें हुए मसाले को दान में डाल कर मिला लेंगे,और उपर से हम बारीक कटे धनिया और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और गरमागरम दाल में सर्व कर लेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स