हलवा ड्राईफ्रूट्स शॉट्स(HALWA DRYFRUITS SHORTS RECIPE IN HINDI)

#Win #Week9
#Jan #Week4
#tricolourdryfruitshalwashots
यह ड्राईफ़्रूट्स हलवा शॉर्ट्स जितना दिखने मे सूंदर कलरफूल लग रहा है उतना ही खाने में स्वादिष्ट और लाजवाब है.
नॉर्मल तरीके से तो हलवा सभी बनाकर खाते हैं और सर्व करते हैं.
एक बार इस तरीके से हलवा बनाकर प्रेजेंट करें... औऱ सभी को ख़ुश करें.
हलवा ड्राईफ्रूट्स शॉट्स(HALWA DRYFRUITS SHORTS RECIPE IN HINDI)
#Win #Week9
#Jan #Week4
#tricolourdryfruitshalwashots
यह ड्राईफ़्रूट्स हलवा शॉर्ट्स जितना दिखने मे सूंदर कलरफूल लग रहा है उतना ही खाने में स्वादिष्ट और लाजवाब है.
नॉर्मल तरीके से तो हलवा सभी बनाकर खाते हैं और सर्व करते हैं.
एक बार इस तरीके से हलवा बनाकर प्रेजेंट करें... औऱ सभी को ख़ुश करें.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गाजर का हलवा बनाएंगे.
गाजर को धोकर हल्का छीले.फिर कद्दूकस कर लें.अब एक पैन में घी डालकर कद्दूकस किए हुए गाजर डालें. सौंधी खुशबू आने तक भूनें. अब दूध का मावा डालकर पकाएं थिक हो जाने पर आवश्यकतानुसार चीनी इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालें. सोंधी खुशबू और आने तक और थिक होने तक भूने. आपका गाजर का हलवा बनकर तैयार है. गाजर हलवा की स्टेप बाय स्टेप रेसिपी में पहले शेयर कर चुकी हूँ... आप चेक कर सकते है.
- 2
इसी तरह सूजी ओट्स मिक्स हलवा बनाने के लिए...
ओट्स को बारीक पीस लें. सूजी को छान लें.
अब एक पैन में घी गर्म कर सूजी और ओट्स डालें.
सौंधी खुशबू आने तक मध्यम आंच पर भूनें.अब कटे हुए ड्राई फ्रूटस डालकर भूनें.
आवश्यकतानुसार दूध डालें. आप चाहे तो इच्छानुसार पानी भी ऐड कर सकते हैं.
थिक होने तक पकाएं. आवश्यकता अनुसार चीनी और इलायची पाउडर ऐड करें.. अच्छे से मिक्स करें.
औऱ थिक होने तक पकाएं.आपका सूजी ड्राईफ्रूट्स हलवा भी बनकर तैयार है. - 3
अब हलवा ड्राईफ्रूट्स शॉट्स बनाने के लिए एक सर्विंग गिलास ले.
ग्लास मे गाजर के हलवे की लेयर लगाएं.ऊपर कुछ ड्राईफ़्रूट्स स्प्रिंकल करें.
फिर दूसरी लेयर सूजी के हलवे की लगाएं. फिर कुछ ड्राई फ्रूट्स स्प्रिंकल करें.
फिर से गाजर के हलवे की लेयर लगाएं.
ऊपर ग्रीन पिस्ता की लेयर डालें. - 4
आपका कलरफुल हैल्थी स्वीट हलवा ड्राईफ्रूट्स शॉट्स बनकर तैयार है. सभी एन्जॉय करें
- 5
यह मिक्स कॉम्बिनेशन हलवे का ड्राईफ्रूट्स शॉट्स खाने मे बहुत हे स्वादिष्ट औऱ मजेदार स्वीट डिश है.
- 6
- 7
जब भी घर मेहमान आए यह कलरफुल डिश बनाकर उन्हें खिलाएं औऱ उन्हें ख़ुश करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (16)