पनीर पराठा।

#week16
#Mystery basket
#paneer :- पनीर पराठा एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और पेट भरने वाला नाश्ता है। पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, शरीर को ऊर्जा देने और मांसपेशियों के विकास में मदद करते हैं। गरमा-गरम पनीर पराठे स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं और सुबह के नाश्ते के लिए एक सर्वोत्तम विकल्प माने जाते हैं। दही, मक्खन या अचार के साथ परोसे गए ये पराठे पूरे परिवार के दिन की शुरुआत को और भी खास बना देते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटे में नमक, अजवाइन और कलौंजी डालकर नरम आटा गूँथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 2
एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और सभी मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करें।
- 3
आटे की लोई बनाकर उसे थोड़ा बेलें।बीच में 2–3 चम्मच पनीर की स्टफिंग भरें और चारों तरफ से बंद कर दें।
हल्के हाथों से पराठे को बेल लें। - 4
गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।
- 5
पनीर के पराठे बनकर तैयार हैं इसे अपने मनपसंद सब्जी सलाद चटनी के साथ सर्व करें।
टिप्स
पनीर को ताज़ा और मुलायम इस्तेमाल करें।
स्टफिंग में थोड़ा चाट मसाला और कसूरी मेथी मिलाने से स्वाद दोगुना हो जाता है।पराठे को घी में सेंकने से वह अधिक सुगंधित और स्वादिष्ट बनता है। परोसते समय ऊपर से थोड़ा मक्खन रखें, इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो स्टफिंग में थोड़ा कद्दूकस किया हुआ चीज़ भी मिला सकते हैं।
गरमा-गरम पनीर पराठा नाश्ते, लंच या डिनर – किसी भी समय के लिए एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Chef Richa pathak. को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)