कुकिंग निर्देश
- 1
चना को 3 घंटे या रात भर भीगने दें फिर एक कुकर में चना और आलू को डालकर 4 सीटी लगा लेंगे, फिर सीटी निकल जाए आलू को छील लेंगे और काट लेंगे या मसाला लेंगे।
- 2
अब प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बारीक काट लेंगे। अदरक लहसुन का पेस्ट बना लेंगे। अब गैस पर रख एक कड़ाही में तेल गर्म करें जीरा,तेज पत्ता, काली मिर्च, दालचीनी टुकड़ा हींग डाल कर तड़काएं।
- 3
अब कटी प्याज, हरी मिर्च डालकर भूनें फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर मिला लेंगे और पकने दें।
- 4
2,3 मिनट बाद टमाटर डाल कर भून लें। फिर सारे सूखे मसाले डाल कर मिला लेंगे।
- 5
सभी मसाले भुन ने के बाद उबले चना डाल कर 1 मिनट मिला लेंगे फिर मैश किए हुए आलू भी डाल कर मिला लेंगे।
- 6
आलू भी डाल कर मिला लेंगे 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- 7
इसके बाद 2 गिलास गुनगुना पानी डाल देंगे फिर नमक स्वादानुसार डालकर मिला लेंगे और 5 मिनट तक पकने दें।5 मिनट बाद गरम मसाला और कटी धनिया पत्ती डाल कर मिला लेंगे और गैस बंद कर देंगे।
- 8
सर्विंग बाउल में निकाल लेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (3)