पुदीना जीरा राइस (pudina jeera rice recipe in Hindi)

#Ap#W2
पुदीना और जीरा हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखता है। गर्मियों में पुदीना राइस फायदेमंद होता है। इसे बनाना आसान भी है।
पुदीना जीरा राइस (pudina jeera rice recipe in Hindi)
#Ap#W2
पुदीना और जीरा हमारे पाचन तंत्र को मजबूत रखता है। गर्मियों में पुदीना राइस फायदेमंद होता है। इसे बनाना आसान भी है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री एक साथ ले लेंगे। चावल को धोकर 20 मिनट भीगने रख देंगे।
- 2
अब पुदीने पत्ते और धनियां पत्ती को धोकर मिक्सी जार में पीस लेंगे। अदरक, लहसुन का पेस्ट बना लें।
- 3
इसके बाद एक कूकर गैस पर रख देंगे तेल गर्म करें फिर जीरा, तेज पत्ता, काली मिर्च, सब डालकर भूनें फिर कटे प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भून लें फिर अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर मिला लेंगे और भूनेंगे।
- 4
अब सभी सूखे मसाले डाल कर भून लें। फिर 2,3 मिनट बाद पुदीना, धनियां की पेस्ट डालकर मिला लेंगे।
- 5
2,3 मिनट बाद चावल का पानी निकाल लेंगे और इसमें चावल को डालकर मिला लेंगे 5 मिनट तक धीमी आंच पर भूनते हुए पकाएं।
- 6
अब पानी डाल देंगे नमक स्वादानुसार डाल कर मिला लेंगे। ढक्कन लगाकर 1 पूरी सीटी लगा लेंगे। फिर सीटी खुल जाए नींबू रस डाल कर मिला लेंगे।
- 7
अब सर्व के लिए प्लेट में निकाल लेंगे। टमाटर, धनियां की चटनी या दही रायता के साथ सर्व करें।
- 8
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


























कमैंट्स (3)