कुकिंग निर्देश
- 1
पत्ता गोभी और हरे प्याज़ को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें और मूली को गोल स्लाइस मे काट लें,कटी हुई सब्जियां को बड़े बर्तन में डाले और उसमे 1/4 कप नमक मिलाकर दो ढाई घंटे तक ढक कर रखें
- 2
मिक्सर में लहसुन,अदरक, लाल मिर्च पाउडर,चीनी और साबुत लाल मिर्च को सिरका डाल कर पीस लें और पेस्ट बना लें तिल को एक दो मिनट तक भून लें
- 3
आधा कप पानी में चावल का आटा डाल कर मिला लें फिर पैन को गैस पर रख कर दो तीन मिनट तक पकाएं और स्लरी बना लें
- 4
नमक में भीगी हुई सब्जियां को दो तीन बार पानी से धो लें ताकि सारा नमक निकल जाए,बाउल में कटी हुई सब्जियां डाले,चावल के आटे की स्लरी और लाल मिर्च वाली पेस्ट डाल कर मिला लें, फिर इसमें सफेद तिल मिलाएं
- 5
सब्जियों को नमक डाल कर इतनी देर तक रखने से सब्जियां अच्छी तरह से नमकीन हो जाती हैं,फिर भी अगर आप चाहे तो अपनी स्वाद अनुसार नमक मिला लें, इसी तरह लाल मिर्च भी अपनी स्वाद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है
- 6
किमची को किसी कांच के बाउल या जार में भर कर फ्रिज में रखे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स