हेल्दी आटा केक (बिना मैदा का नरम और स्वादिष्ट केक)

#NY :— यह हेल्दी आटा केक गेहूं के आटे से बनाया जाता है, जो स्वाद में नरम, हल्का मीठा और सेहत के लिए बेहतर होता है। बच्चों और बड़ों सभी के लिए यह एक परफेक्ट होममेड केक है, जिसे आप चाय के बिना भी दूध या जूस के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
हेल्दी आटा केक (बिना मैदा का नरम और स्वादिष्ट केक)
#NY :— यह हेल्दी आटा केक गेहूं के आटे से बनाया जाता है, जो स्वाद में नरम, हल्का मीठा और सेहत के लिए बेहतर होता है। बच्चों और बड़ों सभी के लिए यह एक परफेक्ट होममेड केक है, जिसे आप चाय के बिना भी दूध या जूस के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
निम्नलिखित सारी सामग्री को एकत्रित कर लिया है मैंने जिसमें ग्रेस किया हुआ बोल चीनी पाउडर दूध जो कि रूम टेंपरेचर पर है एक कप आटा,वनीला एसेंस,ओरियो बिस्कुट और मेल्टेड बटर। मेरे यहां पर दूध में वनीला एसेंस चम्मच डाली है, ओरियो बिस्कुट का क्रीम निकाल कर इसे पाउडर बनाया है।
- 2
मैंने सबसे पहले चीनी पाउडर में पिघला हुआ मक्खन डालकर बहुत ही अच्छी तरह से फेटा है जब वह हल्की हो गई तो उसमें मैं गेहूं का आटा में दूध डालकर फेंट लिया,जब वह क्रीम कलर का हो गया तब उसमें मैंने ईनो फ्रूट नमक और ओरियो बिस्कुट का पाउडर डालकर, हल्के हाथों से मिलाए ताकि स्मूथ बैटर बन जाए, इसके बाद ड्राई फ्रूट्स डालकर, ग्रीस किया हुआ बोल में ट्रांसफर किया।
- 3
ऊपर से मैंने कुछ टुटी- फ्रूटी डाल दी । अब बारी है इसे पकाने की तो पहले से गरम ओवन में 180°C पर 30–35 मिनट बेक करें। अगर आप चाहे तो इसे कुकर में नमक डालकर मध्यम आंच पर 40–45 मिनट तक बेक करें।
- 4
टूथपिक डालकर चेक करें साफ निकले तो केक तैयार है इसे ठंडा होने के बाद आप डिमोल्ड करें।
- 5
आप इसमें कोको पाउडर डालकर आटा चॉकलेट केक भी बना सकते हैं।
बच्चों के लिए इसे शहद या गुड़ से बनाना और भी हेल्दी रहेगा। आप इसे चाय के साथ जूस के साथ या दूध के साथ इंजॉय कर सकते हैं।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Chef Richa pathak. को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (23)