दाल बाटी चूरमा
कुकिंग निर्देश
- 1
बाटी की तैयारी : 1) सबसे पहले एक बड़े कटोरे मे 2 कप गेहूं के आटा..¼ टी स्पून नमक..¼ टी स्पून बेकिंग पाउडर और ¼ कप घी ले।.. सभी को अच्छे से मिलाय सुनिश्चित कीजिये आटा नर्म हैं? मुठी से दबाये जाने पर आकार को पकड़ने के आवश्यकता हैं..... अब आवश्यकता अनुसार पानी डालकर आटा गूथ लो।.. पूरी के रूप मे थोड़ा सख्त आटा गूथ लो... अब एक छोटी गेंद के आकार का आटा लो.. और रोल करो अपने हाथ के उपयोग से × चिन्ह के निशान बनाय
- 2
अब अप्पम पैन मे धीमी आंच पर घी के बूंदे डाले गरम करे
- 3
रोल किया हुआ सभी बाटी को अप्पम मोल्ड मे रखे
- 4
ढककर धीमी आंच पर 5-8 मिनट तक गोल्ड ब्राउन होने तक पकाय... पलते दूसरी साइड घी के कुछ बूंदे डाले और ढककर 5-6 मिनट गोल्डन ब्राउन होने तक पकाय.. अब बाटी चारो तरफ से और अंदर से पक चुकी हैं
- 5
अंदर से अधिक नर्म बाटी के. लिये बाटी को गरम घी मे डूबा के 5-10 मिनट रखे.. अंत बाटी तैयार
- 6
चूरमा के लिये : सबसे पहले 6 तैयार बाटी ले..मिक्ससर जार मे पीसे... बाटी का मोटा पाउडर बनाये... एक पैन मे 2 चमच घी डालकर बाटी का पाउडर भून लीजिये धीमी आंच पर 7 मिनट तक सुनहरा और सुगंधित होने तक भुने मिश्रण को ठंडा होने दो.. बाद मे 6 चमच चीनी पाउडर डाले और ड्राईफ़्रूट इलायची डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये.. अंत मे चूरमा तैयार
- 7
दाल के लिये : कुकर मे आधा कप मूंग दाल ¼ कप मसूर दाल केसरी और सम माप चना दाल लो दाल को बॉइल करे
- 8
एक कड़ाई मे 2 चमच घी डाले गरम करे और राई जीरा और हींग डाले 1 चमच अदरक लसुन की पेस्ट और कश्मीरी सुखी मिर्ची 2 और हरी मिर्ची काटके डाले और अच्छे से भुने 2 मिनट
- 9
बाद मे 1 टी स्पून हल्दी, लाल कश्मीरी मिर्च, गरम मसाला पाउडर डालकर धीमी आंच पर भुने
- 10
अब बॉइल किया हुआ दाल डाले आवश्यकता अनुसार पानी डाले और नमक डालकर 5 मिनट उबाले
- 11
लास्ट मे धनिया पत्ती डाले
- 12
अंत मे दाल बाटी चूरमा को प्याज मिर्ची के साथ परोसे
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (2)