कच्चा पपीता का रायता

#CA26
#week18
#कच्चा पपीता
#बेल से थाली तक
बिहार की पारंपरिक रसोई का हर व्यंजन अपने सादे स्वाद में भी गहरी पहचान समेटे होता है। ऐसा ही है सरसों के छौंक वाला कच्चे पपीते का रायता—जहाँ हल्का उबला कच्चा पपीता, ताज़ा घर का दही, भुना जीरा और काला नमक मिलकर एक पौष्टिक आधार तैयार करते हैं। इसके ऊपर सरसों के तेल में तड़की हुई राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते का सुगंधित छौंक इस रायते को असली बिहारी स्वाद और देसी खुशबू से भर देता है।
दाल-चावल, खिचड़ी या पारंपरिक बिहारी थाली के साथ परोसा जाने वाला यह रायता स्वाद के साथ पाचन का भी बेहतरीन साथी है। सादगी में छिपे बिहार के असली स्वाद का यह एक अनमोल उदाहरण है। ❤️
#BihariCuisine #RawPapayaRaita #TraditionalFood #HomeMade #HealthyEating #BiharFood #IndianCuisine #FoodBlogger

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पपीता को काट कर छोटे टुकड़े कर लें
- 2
अब छिलके उतारकर बीज निकालकर साफ कर लें फिर बारीक काट लें अब इंडक्शन चूल्हा पर पानी में नमक डालकर उबाल आने दें
- 3
अब कटा पपीता को धोकर साफ कर उबलते हुए पानी में डालकर 15 मिनट उबाल कर छलनी में डालकर एक्स्ट्रा पानी निकल जाने पर ठंडा होने दें
- 4
अब सभी सामग्री एकत्र कर सबसे पहले दही को मिक्स कर लें फिर सभी मसाले डालकर मिला लें
- 5
अब पपीता डालकर मिला लें फिर तड़का पैन में तेल गर्म करके राई, जीरा,सुखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ते डालकर तड़कने पर रायता में डालकर मिला लें
- 6
अब तैयार रायता को सर्विंग बाउल में डालकर फ्रिज में रखें फिर पसंद के खाने के साथ सर्व करें।
टिप्स
इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए ताजा दही और पीसी हुई सरसों डालकर खाने से एक दिन पहले बनाकर रखें ताकि सरसों फर्मेट होकर अपना स्वाद रायते में मिलाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)