सूरन की कुकर वाली सब्जी

#CA26
सूरन की सब्जी यदि जल्दी मे बनानी हो तो आप कुकर में मेरे तरह से बनाये बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी,मैने बिना लहसुन प्याज का बनाया है..
सूरन की कुकर वाली सब्जी
#CA26
सूरन की सब्जी यदि जल्दी मे बनानी हो तो आप कुकर में मेरे तरह से बनाये बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी,मैने बिना लहसुन प्याज का बनाया है..
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूरन और आलू को अच्छी तरह धुलकर काटकर पानी मे भिगोकर रख दीजिए
- 2
अब एक कटोरी मे सारे मसाले पानी मे भिगोकर रख लीजिए, कुकर मे तेल डालकर, तेजपत्ता डाले पंचफोरन डालकर चटकाए, और कटी हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड चलाए
- 3
कटा सूरन और आलू डालकर नमक डालकर चार पांच मिनट भून कर तैयार मसाला डालकर चलाए एक कप पानी मिलाए और कुकर का ढक्कन बंद करके तीन चार सीटी लगाकर गैस बंद कर दें
- 4
ठंडा होने पर अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं,तैयार है सूरन की कुकर वाली सब्जी,गरम गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें
टिप्स
इस सब्जी मे आप लहसुन प्याज भी डालकर बना सकते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)