लौकी का थेपला
कुकिंग निर्देश
- 1
कद्दूकस की हुई लौकी में बेसन, गेहूं का आटा, नमक, हल्दी, दही, हींग,अदरक, हरी मिर्च, अजवाइन, गरम मसाला डालें।
- 2
लौकी का पानी न निकालें, उसी में आटा गूंथें। जरूरत हो तो दही और उसका पानी डालें।सॉफ्ट आटा तैयार करें और 10 मिनट ढककर रखें।
- 3
आटे की लोई बनाकर बेल लें।गरम तवे पर थोड़ा तेल लगाकर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेकें।
- 4
मक्खन लगाकर हरी धनिया-पुदीना चटनी के साथ सर्व करें।
टिप्स
लौकी का पानी न निकालें, इससे पौष्टिकता बनी रहती है। दही डालने से आटा और भी सॉफ्ट हो जाता है।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26521308












कमैंट्स (7)