कसूरी मेथी थेपला + धनिया पत्ती पुदीना की चटनी

#CA26
#Week23
#रोटी सब्जी स्पेशल
#थेपला + चटनी
मैने आज कसूरी मेथी का मसाला थेपला बनाया है और साथ में धनिया ,पुदीना पत्ती की चटनी भी है, और चावल की खीर भी बनाई है। थेपला बनाने के लिए मैने गेहूं आटे के साथ थोड़ा बेसन भी डाला है, जिससे इसका टेस्ट बहुत बढ़िया लगता है। साथ में कुछ मसाले डाल कर आटे को गूंथा है। कसूरी मेथी को मैने तैयार किया है। ये थेपला खाने में बहुत स्वादिष्ट है साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

कुकिंग निर्देश
- 1
गेहूं आटे को बड़े बर्तन में छान ले, अब इसमें बेसन को भी डाल दे। सभी सामग्री निकाल ले। मिक्सर जार में लहसुन और हरी मिर्च को डाले।
- 2
थोड़ा पानी डाल कर इसका पेस्ट बनाएं। आटे में कसूरी मेथी और धनिया पत्ती को बारीक काट कर डाले, अब इसमें सारे मसाले, लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट और मोयन का तेल डाले।
- 3
सभी को अच्छे से मिक्स करें और अजवायन भी डाल दे। अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर इसका टाइट आटा गूंथ ले, आटे को 10 मिनट रेस्ट को रखे।
- 4
10 मिनट बाद इसके थेपला बनाने के लिए इसकी छोटे छोटे पेड़े बनाए। अब पेड़े में सूखा आटा लगा कर इसके थेपले बेल ले, इसे पतला ही बनाए। गैस पर तवा गर्म होने को रखे। अब इस पेड़े के थेपले बेल ले और इसे गर्म तवे पर डाल दें।
- 5
अब इस थेपले पर ऑयल लगा कर दोनों तरफ से गोल्डन कलर होने तक सेंक ले और इसे प्लेट में निकाले। अब दूसरा थेपला भी इसी तरह बनाए
- 6
सारे थेपले इसी तरह बनाए और निकाले। तैयार है स्वादिष्ट कसूरी मेथी का थेपला।
- 7
अब चटनी बनाने के लिए सभी सामग्री को निकाल ले। धनिया और पुदीना पत्ती को अच्छे से धूल ले और इसे मोटे टुकड़े में काट ले। मिक्सर जार में धनिया, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को छोटे टुकड़े में काट कर डाले। नमक भी डाल दे और थोड़ा पानी डाल कर इसकी चटनी बनाए।
- 8
तैयार चटनी को बड़े बाउल में निकाले। उस पर नींबू का जूस और सरसों तेल डाले, सभी को मिक्स करें। चटनी बन कर तैयार है।
- 9
अब सर्विंग प्लेट में थेपला निकाले, साथ में चटनी रखे। मैने इसके साथ चावल की खीर बनाई है, इसे भी रखे और सर्व करें। बहुत ही स्वादिष्ट सारी चीजें बनी है।
- 10
टिप्स
थेपला बनाने के लिए आटा थोड़ा टाइट ही गूंथे तभी थेपला अच्छा बनेगा , ज्यादा गीले आटे से ये बेलते समय चिपकने लगेगा और अच्छा भी नहीं बनेगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)