सूजी के रिंग (Suji ke ring recipe in hindi)

#GKR1
यह रेसिपी बहुत ही आसान तरीके से बनाई जाती है और इसे हम लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं. बनाने में जितनी ही आसान है उतनी ही खाने में स्वादिष्ट है . बच्चों के साथ साथ यह बड़ों को भी बहुत पसंद आती है .

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बारीक सूजी और चावल के आटे को मिला ले अब पतीले में पानी गर्म करने को रखें.
- 2
जब पानी गरम हो जाए उसमें लाल मिर्च पाउडर नमक और हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं और एक उबाल आने दे.
- 3
अब इसमें धीरे धीरे सूजी और चावल के आटे के मिक्सर को डालें.
- 4
अब इसे अच्छे से चलाते हुए आटा तैयार करें अब गैस बंद कर दें और आटे को ठंडा होने दें.
- 5
अब हाथ पर तेल लगाएं और आटे से छोटी लोई निकाल कर उसे लंबी आकर पे लंबा करें.
- 6
अब दोनों किनारों को जोड़कर एक गोलाकार तैयार करें.
- 7
अब तेल गरम करें और मध्यम आंच में तले जब यह सुनहरा भूरा हो जाए इसे निकाल ले.जार में रखकर लंबे समय तक यूज किया जा सकता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स