तिरंगा ढोकला (Tiranga dhokla recipe in Hindi)

तिरंगा ढोकला (Tiranga dhokla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल,चावल और मेथी अलग अलग 5-6 घंटे भिगोके रखें.
- 2
अब मिक्सी के छोटे जार में पहले दाल और मेथी दाना पीस ले.फिर चावल पीस ले.पानी पिसते वक़्त थोड़ा ही डालें.ढोकले का घोल इतना गाढ़ा रखें की एक धार में गिरे.
- 3
पिसे हुए दाल चावल मिक्स कर लें.8-10 घंटे ढक के रखें.
- 4
एक बड़े बर्तन में पानी डालके गरम करने रखें. उसमे एक स्टैंड रखें. पानी स्टैंड के निचे रहना चाहिए.
- 5
पिसे हुए ढोकले के आटे में नमक, सोडा, तेल और हरी मिर्च डालें.
- 6
अब पिसा हुआ घोल तीन बर्तन में एक जितना निकाले.
- 7
एक सफ़ेद रहने दे.दूसरे में हरा और तीसरे में केसरी रंग दाल के मिक्स कर लें.
- 8
अब एक मोल्ड में तेल की चिकनाई लगाले.अब हरा घोल डालें. पानीवाले बर्तन में थोड़ी देर भाप में पका लें. आधा कच्चा पक्का होगा तब ढक्कन हटा के सफ़ेद वाला घोल धीरे धीरे डालके फैलाले.फिरसे थोड़ा पकने दे अब केसरी रंग का घोल डालें. ढक के 5-7 मिनिट पकाएं. छुरी से चेक करले. छुरी पे चिपकता हो तो थोड़ी देर ओर पकाले.
- 9
अब मोल्ड ठंडा होनेके बाद मोल्ड उल्टा करके निकालके टुकड़े कर ले.
- 10
ऊपर से मूंगफली का तेल और अचार का मसाला (मेथी का मसाला) डालके सर्व करे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स