खजूर के गुड़ के अंगूरी रसगुल्ले (khajur ke gur ke angoori rasgulla recipe in Hindi)

खजूर के गुड़ के अंगूरी रसगुल्ले (khajur ke gur ke angoori rasgulla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पतीले में दूध डालकर, एक उबाल आने तक गरम करें, फिर गैस बंद कर दें और सिरका डालकर मिला लें
- 2
2 मिनट के लिए दूध ढक दें, अब खोलकर देखें दूध फटा हुए मिलेगा, छैने को एक कपड़े पर छान लें और एक छन्नी के ऊपर रख दें
- 3
ऊपर कोई भारी चीज़ रख दें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए, फिर छैने को एक तशतरी में निकाल लें
- 4
अब एक कड़ाई में गुड़ और पानी चढ़ा दें और पकने दें, जब गुड़ पिघल जाए तब एक बार घोल को छान लें ताकि कोई कचरा हो तो निकल जाए, कड़ाई को फिर से आंच पर चढ़ा दें और उबाल आने दें
- 5
इस बीच छैने को हाथ से अच्छी तरह मसाला लें ताकि गोली बनाते समय कोई दरार ना आये, फिर छैने में से छोटी छोटी गोलियां बना लें
- 6
अब गोलियों को उबलते हुई चाशनी में डालें और 15 - 20 मिनट के लिए पकने दें, गोलियां फूलकर रसगुल्लों का रूप लें लेंगी
- 7
तैयार अंगूरी रसगुल्लों को एक प्याले में निकाल लें और परोसें, यह गरम ज्यादा अच्छे लगते हैं, आप इनको फ्रिज में एक सप्ताह के लिए रख सकते हैं, जब खाना हो तब हल्का गरम करके खाएं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स